ACKO बाइक बीमा - टू-व्हीलर बीमा पॉलिसी, प्रीमियम ₹702* से शुरू*

पॉलिसी की प्रमुख विशेषताएं और लाभ

  • चोरी, नुकसान और प्राकृतिक आपदाओं के लिए कवरेज

    चोरी, नुकसान और प्राकृतिक आपदाओं के लिए कवरेज

    प्राकृतिक आपदाओं, चोरी, आग और दुर्घटनाओं के कारण होने वाले नुकसान के लिए आपके खुद के बीमित वाहन को कवर करता है.

  • थर्ड-पार्टी कवरेज

    थर्ड-पार्टी कवरेज

    यह पॉलिसी थर्ड-पार्टी बाइक बीमा के लाभों को भी कवर करती है. थर्ड पार्टी को लगने वाली शारीरिक चोटों के खर्चों को कवर करती है. इसके अलावा, उनकी प्रॉपर्टी या वाहन को होने वाले नुकसान या क्षति को भी कवर करती है.

  • मामूली मरम्मत के लिए तुरंत क्लेम सेटलमेंट प्राप्त करें

    मामूली मरम्मत के लिए तुरंत क्लेम सेटलमेंट प्राप्त करें

    ACKO में लॉग-इन करें, कुछ प्रश्नों का उत्तर दें, और मामूली नुकसान के लिए तुरंत क्लेम सेटलमेंट प्राप्त करने के लिए अपने टू-व्हीलर में हुए नुकसान की फोटो अपलोड करें.

  • कैशलेस सर्विस

    कैशलेस सर्विस

    नकद में भुगतान किए बिना पूरे भारत में किसी भी स्पेशल ACKO कैशलेस गैरेज से अपने टू-व्हीलर की मरम्मत करवाएं.

  • 100% डिजिटल प्रोसेस

    100% डिजिटल प्रोसेस

    ACKO 100% डिजिटल और पेपरलेस प्रोसेस के साथ मोटर बीमा पॉलिसी प्रदान करता है. क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया भी पूरी तरह से डिजिटल है.

  • Personal Accident Cover

    Personal Accident Cover

    दुर्घटनाओं के मामले में ₹15 लाख तक का कवरेज मिलता है. यह मालिक-सवार की चोटों, विकलांगता या मृत्यु को कवर करता है.

  • नो क्लेम बोनस

    नो क्लेम बोनस

    नो क्लेम बोनस का लाभ उठाएं और पॉलिसी के वर्षों के आधार पर अपने ओन डैमेज प्रीमियम पर 50% तक का डिस्काउंट पाएं.

और देखें कम देखें

योग्यता की शर्तें और ज़रूरी डॉक्यूमेंट

नीचे दी गई शर्तों को पूरा करने वाला कोई भी व्यक्ति बाइक बीमा खरीदने के लिए योग्य है. इसके अलावा, नीचे कुछ बुनियादी जानकारी दी गई है जिसे आपको पॉलिसी खरीदने के समय तैयार रखना होगा.

योग्यता मानदंड

  • राष्ट्रीयता: भारतीय
  • आयु: 18 वर्ष या उससे अधिक
  • मान्य वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर और सर्टिफिकेट

ज़रूरी डॉक्यूमेंट

पॉलिसी खरीदते समय केवल बुनियादी जानकारी देने की ज़रूरत होती है:
  • टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • घर का पिन कोड
  • पिछली पॉलिसी का विवरण

इस पॉलिसी को खरीदने के लिए चरण-दर-चरण गाइड

  • चरण 1

    चरण 1

    हमारा ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म खोलने के लिए 'कीमत की जानकारी पाएं' पर क्लिक करें.

  • चरण 2

    चरण 2

    वाहन का प्रकार, टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और घर के पते का पिन कोड दर्ज करें. नियम व शर्तें देखें और नीचे मौजूद 'कीमत जानें' बटन पर क्लिक करें.

  • चरण 3

    चरण 3

    संबंधित पॉलिसी की लिस्ट देखने के लिए IDV, NCB वैल्यू, ऐड-ऑन कवर और प्लान का प्रकार चुनें. आपको अपनी मौजूदा पॉलिसी की समाप्ति की तारीख यहां अपडेट करनी पड़ेगी.

  • चरण 4

    चरण 4

    अभी खरीदें' बटन पर क्लिक करें. आपको RTO द्वारा अनिवार्य किया गया मालिक-ड्राइवर पर्सनल एक्सीडेंट कवर जोड़ना होगा. आगे बढ़ने के लिए 'अगला' पर क्लिक करें.

  • चरण 5

    चरण 5

    वाहन रजिस्ट्रेशन की तारीख और पिछली पॉलिसी का प्रकार (कॉम्प्रिहेंसिव/थर्ड-पार्टी) कन्फर्म करें. 'आगे बढ़ें' पर क्लिक करें.

  • चरण 6

    चरण 6

    वाहन मालिक का नाम, जन्म की तारीख, आवासीय पता और संपर्क नंबर दर्ज करें. साथ ही, वाहन का इंजन नंबर और चेसी नंबर (RC के अनुसार) और पिछली पॉलिसी का विवरण भी दर्ज करें.

  • चरण 7

    चरण 7

    पहले भरी हुई अपनी जानकारी को रिव्यू कर लें और फिर अपनी पसंद की ऑनलाइन भुगतान विधि से भुगतान करें. आप पॉलिसी खरीदने के लिए नेट बैंकिंग, UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं.

    सफलतापूर्वक भुगतान हो जाने के बाद, आप अपना पॉलिसी डॉक्यूमेंट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं. आपको 5-7 कामकाजी दिनों के अंदर अपनी रजिस्टर्ड ईमेल ID पर पॉलिसी डॉक्यूमेंट की कॉपी मिल जाएगी.

    आपको भुगतान के सफलतापूर्वक प्रोसेस हो जाने के तुरंत बाद SMS के माध्यम से कन्फर्मेशन भी मिल जाएगा.

    आप पॉलिसी खरीदने के 5-7 दिनों के बाद माय अकाउंट सेक्शन पर जाकर अपनी पॉलिसी का विवरण भी एक्सेस कर सकते हैं.

और देखें कम देखें

मुख्य पॉलिसी में क्या चीजें शामिल हैं और क्या नहीं

ACKO टू-व्हीलर बीमा में क्या शामिल है और क्या नहीं, इस पर एक नज़र डालें:

  • कवर में शामिल
  • कवर से बाहर
कवर में शामिल विवरण
ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर कवरेज की गणन डेप्रिसिएटेड वैल्यू की कटौती किए बिना की जाती है
आउटस्टेशन एमरजेंसी कवर शहर से बाहर होने के दौरान दुर्घटना या वाहन खराब होने पर सहायता
इंजन प्रोटेक्शन कवर नुकसान के कारण इंजन पार्ट्स का रिप्लेसमेंट
कंज्यूमेबल के लिए कवर फ्यूल को छोड़कर कंज़्यूमेबल्स आइटम जैसे कि स्क्रू, ग्रीस, ब्रेक ऑयल
चोरी आपके टू-व्हीलर की चोरी के मामले में इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू तक का कवरेज मिलता है
कवर से बाहर विवरण
लोकेशन भारत की भौगोलिक सीमाओं के बाहर आपके टू-व्हीलर को होने वाला कोई भी नुकसान या क्षति
पहले से मौजूद नुकसान इस टू-व्हीलर बीमा पॉलिसी को खरीदने से पहले आपके टू-व्हीलर को होने वाला कोई भी नुकसान
सामान्य टूट-फूट लम्बे समय तक टू-व्हीलर के पार्ट्स के नियमित उपयोग के कारण होने वाले नुकसान की मरम्मत या रिप्लेसमेंट की लागत

कैशलेस क्लेम कैसे दर्ज करें

ACKO टू-व्हीलर बीमा के साथ कैशलेस क्लेम अनुरोध दर्ज करने के लिए इन चरणों का पालन करें:

  • चरण 1 - अपने बीमा प्रदाता से संपर्क करें

    चरण 1 - अपने बीमा प्रदाता से संपर्क करें

    acko.com या ACKO ऐप में लॉग-इन करें और अपना क्लेम अनुरोध रजिस्टर करने के लिए 'अभी क्लेम करें' पर क्लिक करें. आप अपना क्लेम रजिस्टर करने के लिए 1800-266-2256 (टोल-फ्री) नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं या hello@acko.com पर ईमेल भेज सकते हैं

  • चरण 2 - अपने सबसे पास के नेटवर्क गैरेज को ढूंढें

    चरण 2 - अपने सबसे पास के नेटवर्क गैरेज को ढूंढें

    क्लेम रजिस्टर करने के बाद, टू-व्हीलर को अपने आस-पास के किसी भी ACKO नेटवर्क गैरेज में ले जाएं. कुछ मामलों में, एक क्रू सदस्य आपके वाहन को नेटवर्क गैरेज में मरम्मत के लिए ले जाएगा.

  • चरण 3 - मरम्मत की लागत और कवरेज का अनुमान लगाया जाता है

    चरण 3 - मरम्मत की लागत और कवरेज का अनुमान लगाया जाता है

    एक सर्वेक्षक और एक मैकेनिक आपको लागू नियमों और शर्तों के आधार पर अनुमानित मरम्मत की लागत और कवरेज की राशि बताएगा.

  • चरण 4 - ACKO गैरेज के साथ बिल सेटल करता है

    चरण 4 - ACKO गैरेज के साथ बिल सेटल करता है

    गैरेज टू-व्हीलर की मरम्मत करेगा और बिल को सीधे ACKO के साथ सेटल करेगा.
    आपको गैरेज में बैलेंस (कटौती योग्य) राशि का भुगतान करना होगा.

रीइंबर्समेंट क्लेम कैसे दर्ज करें

ACKO टू-व्हीलर बीमा के साथ अपने टू-व्हीलर की मरम्मत के बिल को रीइंबर्स करवाने के लिए, इन चरणों का पालन करें.

  • चरण 1 - बीमा प्रदाता से संपर्क करें

    चरण 1 - बीमा प्रदाता से संपर्क करें

    अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके acko.com या ACKO ऐप में लॉग-इन करें या 1800-266-2256 (टोल-फ्री) नंबर पर कॉल करें और अपने वाहन को हुए नुकसान के बारे में ACKO को सूचित करें.

  • चरण 2 - अपनी पसंद के किसी भी गैरेज में अपने टू-व्हीलर की मरम्मत करवाएं

    चरण 2 - अपनी पसंद के किसी भी गैरेज में अपने टू-व्हीलर की मरम्मत करवाएं

    अपनी पसंद के गैरेज पर अपने टू-व्हीलर की मरम्मत कराएं, बिल का भुगतान करें और बिल को संभाल कर रखें.

  • चरण 3 - चरण 3 - आवश्यक डॉक्यूमेंट सबमिट करें

    चरण 3 - चरण 3 - आवश्यक डॉक्यूमेंट सबमिट करें

    हमारी वेबसाइट या ACKO ऐप पर लॉग-इन करें और बिल और अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करके अपना रीइंबर्समेंट का क्लेम सबमिट करें.

  • चरण 4 - क्लेम सेटलमेंट

    चरण 4 - क्लेम सेटलमेंट

    ACKO आपके क्लेम को रिव्यू करेगा और पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अनुसार रीइम्बर्समेंट की प्रक्रिया के लिए डॉक्यूमेंट की जांच करेगा.

क्लेम का अनुरोध दर्ज करने के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट

ACKO टू-व्हीलर बीमा के साथ क्लेम अनुरोध दर्ज करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट की लिस्ट यहां दी गई है.

  • आपके वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) की कॉपी
  • आपके ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी
  • पॉलिसी नंबर
  • घटना का विवरण और वाहन की फोटो (यदि संभव हो)
  • चोरी, किसी थर्ड पार्टी को चोट या उनकी प्रॉपर्टी को नुकसान के मामले में फर्स्ट इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट (FIR)
  • टू-व्हीलर की मरम्मत के लिए असली बिल (रीइंबर्समेंट क्लेम के मामले में)

सामान्य प्रश्न

क्लेम करने के लिए फर्स्ट इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट (FIR) की आवश्यकता कब होती है?

आपको बाइक चोरी या किसी थर्ड पार्टी को लगी चोट या उनकी संपत्ति को हुए नुकसान पहुंचाने के लिए FIR दर्ज करवानी होगी. अगर क्लेम मामूली दुर्घटनाओं के लिए है, तो आपको FIR दर्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है.

बजाज फाइनेंस बीमा मॉल से ACKO टू-व्हीलर बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए मुझे किन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी?

बजाज फाइनेंस बीमा मॉल से ACKO टू-व्हीलर बीमा पॉलिसी खरीदना एक आसान प्रक्रिया है जिसमें पेपरवर्क ज़ीरो होता है.

क्या ACKO कैशलेस क्लेम प्रदान करता है?

ACKO कॉम्प्रिहेंसिव टू-व्हीलर बीमा मामूली नुकसान के लिए पूरे भारत के 647 शहरों में कैशलेस और तुरंत क्लेम सेटलमेंट (2 घंटों के भीतर) प्रदान करता है.

ACKO की कॉम्प्रिहेंसिव बाइक बीमा पॉलिसी में से चुनने के लिए कौन से ऐड-ऑन उपलब्ध हैं?

आप ACKO बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी पर निम्नलिखित ऐड-ऑन कवर का लाभ उठा सकते हैं:
ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर: यह डेप्रिसिएशन वैल्यू को घटाए बिना मरम्मत और रिप्लेसमेंट की लागत को कवर करेगा.

आउटस्टेशन एमरजेंसी कवर: मान लीजिए कि आपके टू-व्हीलर की आपके निवास के 100 किमी के दायरे के बाहर कहीं दुर्घटना हो जाती है या वह खराब हो जाता है. ऐसे मामलों में, ACKO मरम्मत के लिए 12 घंटे से अधिक का समय लगने पर ऐड-ऑन कवर में बताई गई राशि को रीइंबर्स करेगा.

इंजन प्रोटेक्शन कवर: यह ऐड-ऑन बीमा कवर इंजन पार्ट्स की मरम्मत या रिप्लेसमेंट के लिए भुगतान करेगा. यह बाढ़, या इंजन के भागों में कूलेंट या लुब्रिकेंट ऑइल के लीक होने के कारण होने वाले किसी भी नुकसान को कवर करता है.

कंज़्यूमेबल का कवर: यह फ्यूल की लागत को छोड़कर स्क्रू, ग्रीस और ब्रेक ऑयल जैसी कंज़्यूमेबल आइटम की लागत को कवर करता है.

और देखें कम देखें

अस्वीकरण

*नियम व शर्तें लागू - बजाज फाइनेंस लिमिटेड ('BFL') IRDAI के कंपोजिट CA रजिस्ट्रेशन नंबर CA0101 के तहत Bajaj Allianz Life Insurance Company Limited, HDFC Life Insurance Company Limited, Future Generali Life Insurance Company Limited, Bajaj Allianz General Insurance Company Limited, SBI General Insurance Company Limited, ACKO General Insurance Limited, ICICI Lombard General Insurance Company Limited, HDFC ERGO General Insurance Company Limited, Tata AIG General Insurance Company Limited, Niva Bupa Health Insurance Company Limited , Aditya Birla Health Insurance Company Limited, Manipal Cigna Health Insurance Company Limited and Care Health Insurance Company Limited के थर्ड पार्टी बीमा प्रोडक्ट्स का एक रजिस्टर्ड कॉर्पोरेट एजेंट है. कृपया ध्यान दें, BFL किसी भी संभावित नुकसान की जिम्मेदारी नहीं लेता है या बीमा प्रदाता के रूप में कार्य नहीं करता है. किसी भी बीमा प्रोडक्ट को खरीदना पूरी तरह से आपकी इच्छा पर निर्भर करता है, इसलिए स्वतंत्र रूप से प्रोडक्ट के बारे में जांच-पड़ताल करके उसकी उपयुक्तता और व्यवहार्यता को समझने के बाद ही इसे खरीदें. बीमा प्रोडक्ट खरीदने का कोई भी निर्णय पूरी तरह से आपके जोखिम और जिम्मेदारी पर है. इसकी वजह से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर किसी भी व्यक्ति को होने वाले नुकसान या क्षति के लिए BFL जवाबदेह नहीं होगा. यह प्रोडक्ट ACKO टू-व्हीलर पैकेज पॉलिसी UIN: IRDAN157RP0002V01201819 के तहत बीमा कवरेज देता है. कृपया पॉलिसी नियमावली के लिए बीमा प्रदाता की वेबसाइट देखें. किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसके जोखिम कारकों, नियम व शर्तों और उसके अपवादों के बारे में अधिक जानने के लिए पहले उस प्रोडक्ट का सेल्स ब्रोशर ध्यान से पढ़ें. अगर कोई टैक्स लाभ है, तो लागू टैक्स लाभ मौजूदा टैक्स कानूनों के अनुसार होंगे जो भविष्य में बदलाव के अधीन हैं. अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने टैक्स सलाहकार से संपर्क करें. विज़िटर को यह सूचित किया जाता है कि हमारी वेबसाइट पर अपनी निजी या कोई भी जानकारी प्रदान करके, वे इस बात से सहमत हैं और समझते हैं कि उनके द्वारा सबमिट की गई जानकारी बीमा प्रदाता के साथ शेयर की जा सकती है.

ध्यान दें – हमने प्रोडक्ट, उनकी विशेषताओं और लाभ आदि के बारे में सटीक जानकारी इकट्ठा करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है और बहुत सावधानी बरती है. हालांकि, किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष नुकसान/क्षति के लिए BFL को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है. हम अपने ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसके बारे में रिसर्च करें और संबंधित प्रोडक्ट के सेल्स ब्रोशर को ज़रूर पढ़ लें.

*सूचित प्रीमियम में 75 CC तक के टू-व्हीलर के थर्ड पार्टी कवरेज के लिए टैक्स शामिल नहीं है. वाहन की विशेषताओं के आधार पर प्रीमियम अलग-अलग हो सकता है.