बजाज जनरल कार बीमा

बजाज जनरल इंश्योरेंस - कार बीमा पॉलिसी ₹ 3,031 से शुरू*

इस पॉलिसी की प्रमुख विशेषताएं और लाभ

  • 6,500+ गैरेज पर कैशलेस क्लेम सेटलमेंट

    6,500+ गैरेज पर कैशलेस क्लेम सेटलमेंट

    6,500+ नेटवर्क गैरेज पर कैशलेस क्लेम सेटलमेंट के लाभ के साथ अपनी क्षतिग्रस्त कार को आराम से रिपेयर करवाएं.

  • कॉम्प्रीहेंसिव डैमेज कवरेज

    कॉम्प्रीहेंसिव डैमेज कवरेज

    बीमित वाहन को होने वाले नुकसान और क्षति को कवर करता है. कॉम्प्रीहेंसिव कार बीमा दुर्घटनाओं या प्राकृतिक आपदाओं, आग, विस्फोट या चोरी के कारण होने वाले नुकसान को कवर करता है.

  • थर्ड-पार्टी कवरेज

    थर्ड-पार्टी कवरेज

    दुर्घटना के मामले में थर्ड पार्टी के विरुद्ध कानूनी देयताओं को कवर करता है. इसमें थर्ड पार्टी की संपत्ति या उनको होने वाली शारीरिक चोट के कारण होने वाले नुकसान शामिल हैं.

  • ₹15 लाख तक का पर्सनल एक्सीडेंट कवर

    ₹15 लाख तक का पर्सनल एक्सीडेंट कवर

    अगर बीमित व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी पूर्ण विकलांगता होती है, तो ₹15 लाख तक का कवरेज मिलता है.

  • नो क्लेम बोनस (NCB) लाभ

    नो क्लेम बोनस (NCB) लाभ

    क्लेम-फ्री वर्षों के लिए प्राप्त NCB के साथ रिन्यूअल प्रीमियम पर 50% तक की छूट पाएं.

  • तीन ऐड-ऑन कवर में से चुनें

    तीन ऐड-ऑन कवर में से चुनें

    यह कार बीमा प्लान ज्यादा कवरेज के लिए तीन ऐड-ऑन कवर का विकल्प प्रदान करता है. एक्सेसरीज़ की हानि या पेड ड्राइवर, क्लीनर या कर्मचारी के लिए कानूनी देयता में से चुनें. आप सवारी के लिए पर्सनल एक्सीडेंट कवर भी चुन सकते हैं.

और देखें कम देखें

योग्यता की शर्तें और ज़रूरी डॉक्यूमेंट

नीचे दिए गए शर्तों को पूरा करने वाला कोई भी व्यक्ति बजाज जनरल कार बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए योग्य है. इसके अलावा, पॉलिसी खरीदने के लिए आपको कुछ बुनियादी जानकारी प्रदान करनी होगी.

योग्यता मानदंड

  • राष्ट्रीयता: भारतीय
  • आयु: 18 वर्ष या उससे अधिक
  • मान्य वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर और सर्टिफिकेट ;

 

ज़रूरी डॉक्यूमेंट

पॉलिसी खरीदते समय केवल बुनियादी जानकारी देने की ज़रूरत होती है:

  • कार का रजिस्ट्रेशन नंबर और सर्टिफिकेट
  • वाहन की पिछली पॉलिसी का विवरण
  • 10-अंकों का मान्य मोबाइल नंबर
  • घर का पिन कोड

इस पॉलिसी को खरीदने के लिए चरण-दर-चरण गाइड

  • चरण 1

    चरण 1

    ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म खोलने के लिए 'कीमत जाने' पर क्लिक करें.

  • चरण 2

    चरण 2

    वाहन का प्रकार, कार का रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और आवासीय पिन कोड दर्ज करें. नियम व शर्तें चेक करें और नीचे दिए गए 'कीमत जाने' बटन पर क्लिक करें.

  • चरण 3

    चरण 3

    संबंधित कार बीमा पॉलिसी की लिस्ट पाने के लिए IDV, NCB वैल्यू, ऐड-ऑन कवर और प्लान का प्रकार चुनें. आपको अपनी मौजूदा पॉलिसी की समाप्ति की तारीख यहां अपडेट करनी पड़ेगी.

  • चरण 4

    चरण 4

    'अभी खरीदें' बटन पर क्लिक करके बजाज जनरल कार बीमा पॉलिसी चुनें. आपको RTO द्वारा अनिवार्य किया गया मालिक-ड्राइवर पर्सनल एक्सीडेंट कवर जोड़ना होगा. आगे बढ़ने के लिए 'अगला' पर क्लिक करें.

  • चरण 5

    चरण 5

    वाहन रजिस्ट्रेशन की तारीख और पिछली पॉलिसी का प्रकार (कॉम्प्रिहेंसिव/थर्ड-पार्टी) कन्फर्म करें. 'आगे बढ़ें' पर क्लिक करे'.

  • चरण 6

    चरण 6

    वाहन मालिक का नाम, जन्म की तारीख, आवासीय पता और संपर्क नंबर दर्ज करें. इसके अलावा, वाहन इंजन और चेसिस नंबर (जैसा कि RC में उल्लिखित है) और पिछली पॉलिसी का विवरण दर्ज करें.

  • चरण 7

    चरण 7

    पहले भरी हुई अपनी जानकारी को रिव्यू कर लें और फिर अपनी पसंद की ऑनलाइन भुगतान विधि से भुगतान करें. आप एप्लीकेशन प्रोसेस को पूरा करने के लिए नेट बैंकिंग, UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं.

    सफलतापूर्वक भुगतान हो जाने के बाद, आप अपना पॉलिसी डॉक्यूमेंट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं. आपको 5-7 कामकाजी दिनों के अंदर अपनी रजिस्टर्ड ईमेल ID पर पॉलिसी डॉक्यूमेंट की कॉपी मिल जाएगी.

    भुगतान प्रोसेसिंग सफल हो जाने के तुरंत बाद आपको SMS कन्फर्मेशन भी मिलेगा.

और देखें कम देखें

पॉलिसी में क्या चीजें शामिल हैं और क्या नहीं

बजाज जनरल कार बीमा पॉलिसी के तहत इनक्लूज़न और एक्सक्लूज़न पर एक नज़र डालें:

  • कवर में शामिल
  • कवर से बाहर
कवर में शामिल विवरण
ओन डैमेज कवर दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा, चोरी, आग, अपनेआप जल उठने के कारण बीमित वाहन को होने वाले नुकसान
थर्ड-पार्टी देयता थर्ड पार्टी को हुए नुकसान या क्षति ; शारीरिक रूप से या उनकी संपत्ति को हुआ नुकसान
Personal Accident Cover बीमित व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु होने पर नॉमिनी को बीमा राशि का प्राप्त होगा | स्थायी पूर्ण विकलांगता के मामले में, बीमित व्यक्ति को बीमा राशि प्राप्त होगी
ऐड-ऑन कवर एक्सेसरीज़ के नुकसान और सवारियों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना कवर | पेड ड्राइवर, क्लीनर या कर्मचारी की कानूनी देयताओं के लिए भी कवरेज प्राप्त करें
कवर से बाहर विवरण
लोकेशन भारत की भौगोलिक सीमाओं के बाहर आपकी कार को हुआ कोई भी नुकसान या क्षति
पहले से मौजूद नुकसान इस कार बीमा पॉलिसी को खरीदने से पहले आपकी कार को होने वाला कोई भी नुकसान
सामान्य टूट-फूट समय के साथ नियमित उपयोग के कारण कार के पार्ट्स को हुए नुकसान की मरम्मत या रिप्लेसमेंट की लागत

कैशलेस क्लेम कैसे दर्ज करें

बजाज जनरल कार बीमा के साथ कैशलेस क्लेम अनुरोध दर्ज करने के लिए इन चरणों का पालन करें.

  • चरण 1 - बीमा प्रदाता से संपर्क करें

    चरण 1 - बीमा प्रदाता से संपर्क करें

    आप टोल-फ्री नंबर 1800-209-5858 पर कॉल करके अपना क्लेम रजिस्टर कर सकते हैं. आप बजाज जनरल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं और 'क्लेम' सेक्शन में जा सकते हैं. वैकल्पिक रूप से, आप careforyou@bajajgeneral.com पर ईमेल लिख सकते हैं

  • चरण 2 - कुछ मूल जानकारी प्रदान करें

    चरण 2 - कुछ मूल जानकारी प्रदान करें

    आपको अपना संपर्क नंबर, इंजन नंबर और चेसिस नंबर प्रदान करना होगा. इसके अलावा, दुर्घटना की तारीख, समय, विवरण और लोकेशन. इसके अतिरिक्त, वाहन निरीक्षण का पता और वाहन पर किलोमीटर रीडिंग.

  • चरण 3 - क्लेम रेफरेंस नंबर प्राप्त करें

    चरण 3 - क्लेम रेफरेंस नंबर प्राप्त करें

    आपको बीमा प्रदाता से क्लेम रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा. इसके अलावा, आपके क्लेम के सटीक स्टेटस के बारे में एक SMS प्राप्त होगा.

  • चरण 4 – अपना नज़दीकी नेटवर्क गैरेज ढूंढें

    चरण 4 – अपना नज़दीकी नेटवर्क गैरेज ढूंढें

    निकटतम नेटवर्क गैरेज में मरम्मत के लिए अपने वाहन को खुद ले जाएं या इसे टो करवा लें.

  • चरण 5 - बीमा प्रदाता गैरेज के साथ बिल का भुगतान करता है

    चरण 5 - बीमा प्रदाता गैरेज के साथ बिल का भुगतान करता है

    नेटवर्क गैरेज पर अपने वाहन की मरम्मत कराएं और अपने घर पर डिलीवरी प्राप्त करें. बीमाकर्ता सीधे गैरेज के साथ बिलों का निपटान करेगा.

रीइंबर्समेंट क्लेम कैसे दर्ज करें

बजाज जनरल कार बीमा के साथ रीइम्बर्समेंट क्लेम अनुरोध दर्ज करने के लिए इन चरणों का पालन करें.

  • चरण 1 - बीमा प्रदाता से संपर्क करें

    चरण 1 - बीमा प्रदाता से संपर्क करें

    आप टोल-फ्री नंबर 1800-209-5858 पर कॉल करके अपना क्लेम रजिस्टर कर सकते हैं. आप बजाज जनरल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं और 'क्लेम' सेक्शन में जा सकते हैं. वैकल्पिक रूप से, आप careforyou@bajajgeneral.com पर ईमेल लिख सकते हैं.

  • चरण 2 – कुछ मूल जानकारी प्रदान करें

    चरण 2 – कुछ मूल जानकारी प्रदान करें

    आपको अपना संपर्क नंबर, इंजन नंबर और चेसिस नंबर प्रदान करना होगा. इसके अलावा, दुर्घटना की तारीख, समय, विवरण और लोकेशन. इसके अतिरिक्त, वाहन निरीक्षण का पता और वाहन पर किलोमीटर रीडिंग.

  • चरण 3 – क्लेम रेफरेंस नंबर प्राप्त करें

    चरण 3 – क्लेम रेफरेंस नंबर प्राप्त करें

    आपको बीमा प्रदाता से क्लेम रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा. इसके अलावा, आपके क्लेम के सटीक स्टेटस के बारे में एक SMS प्राप्त होगा.

  • चरण 4 – अपने किसी भी पसंदीदा गैराज में अपनी कार रिपेयर कराएं

    चरण 4 – अपने किसी भी पसंदीदा गैराज में अपनी कार रिपेयर कराएं

    अपनी पसंद के गैरेज पर अपने वाहन की मरम्मत कराएं, बिल का भुगतान करें और बिल को संभाल कर रखें.

  • चरण 5 - आवश्यक डॉक्यूमेंट सबमिट करें

    चरण 5 - आवश्यक डॉक्यूमेंट सबमिट करें

    ऑनलाइन या नज़दीकी बजाज जनरल ऑफिस में डॉक्यूमेंट के साथ बिल सबमिट करें.

  • चरण 6 – क्लेम सेटलमेंट

    चरण 6 – क्लेम सेटलमेंट

    रीइंबर्समेंट अंतिम बिल जमा करने की तारीख से लगभग 7-30 दिन (नेट लॉस के लिए) के अंदर मिलता है. सारे डॉक्यूमेंट क्रम में और पॉलिसी के तहत होने चाहिए.

क्षतिग्रस्त क्लेम अनुरोध को दर्ज करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

बजाज जनरल कार बीमा के साथ नुकसान क्लेम अनुरोध दर्ज करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट की लिस्ट यहां दी गई है.

  • कॉन्टैक्ट नंबर और ईमेल ID के साथ भरा हुआ क्लेम फॉर्म
  • पॉलिसी डॉक्यूमेंट/कवर नोट
  • रजिस्ट्रेशन बुक, टैक्स रसीद की कॉपी
  • दुर्घटना के समय ड्राइवर का ओरिजिनल ड्राइविंग लाइसेंस और उसकी कॉपी
  • FIR (थर्ड-पार्टी लायबिलिटी के मामले में)
  • मरम्मतकर्ता से मरम्मत का अनुमान

चोरी के क्लेम का अनुरोध दर्ज करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

बजाज जनरल कार बीमा के साथ चोरी के क्लेम का अनुरोध दर्ज करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट की लिस्ट यहां दी गई है.

  • कॉन्टैक्ट नंबर और ईमेल ID के साथ भरा हुआ क्लेम फॉर्म
  • कार की चाबी के साथ वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की कॉपी
  • ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी
  • मूल पॉलिसी डॉक्यूमेंट
  • पुलिस से वाहन की नो-ट्रेस रिपोर्ट

सामान्य प्रश्न

बजाज जनरल ग्राहक सेवा नंबर क्या है?

बजाज जनरल इंश्योरेंस हेल्पलाइन नंबर 1800-209-0144/1800-209-5858 है.

बजाज जनरल कार बीमा पॉलिसी के तहत कौन से लाभ प्रदान किए जाते हैं?

बजाज जनरल कार बीमा पॉलिसी ओन डैमेज, थर्ड-पार्टी लायबिलिटी और पर्सनल एक्सीडेंट कवर प्रदान करती है. यह तीन ऐड-ऑन कवर भी प्रदान करता है:
1. एक्सेसरीज़ का नुकसान
2. व्यक्तियों के लिए पर्सनल एक्सीडेंट कवर
3. पेड ड्राइवर, क्लीनर या किसी भी कर्मचारी की कानूनी देयता

तीन प्रकार की कार बीमा क्या हैं?

आप तीन प्रकार की कार बीमा पॉलिसी खरीद सकते हैं - कॉम्प्रिहेंसिव, स्टैंडअलोन ओन-डैमेज और थर्ड-पार्टी पॉलिसी. बजाज जनरल कार बीमा एक कॉम्प्रिहेंसिव कार बीमा पॉलिसी है, जो एक ही पॉलिसी के तहत बीमित कार और थर्ड-पार्टी लायबिलिटी को कवर करती है.

क्या किश्तों में कार बीमा प्रीमियम का भुगतान कर सकते है?

नहीं. किश्तों में कार बीमा पर प्रीमियम का भुगतान करने का कोई प्रावधान नहीं है.

रोडसाइड असिस्टेंस (RSA) क्या है?

रोडसाइड असिस्टेंस आपकी कार खराब होने या सड़क के बीच में दुर्घटना होने पर आपकी मदद करता है. बजाज जनरल कार बीमा पॉलिसी के साथ, आप विभिन्न अन्य सेवाओं के साथ 24x7 रोडसाइड असिस्टेंस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

NCB क्या है, और यह मुझे किस तरह से लाभ पहुंचाता है?

नो क्लेम बोनस (NCB) सुरक्षित ड्राइविंग के लिए पॉलिसी मालिकों को दिया जाने वाला इनाम है. आप क्लेम-फ्री पॉलिसी वर्षों के लिए NCB प्राप्त करते हैं. आप 50% तक का NCB जमा कर सकते हैं और पॉलिसी रिन्यूअल के समय इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. बीमा प्रदाता मोटर बीमा के रिन्युअल प्रीमियम पर डिस्काउंट के रूप में लाभ देता है.

और देखें कम देखें

अस्वीकरण

*नियम व शर्तें लागू. बजाज फाइनेंस लिमिटेड ('BFL'), बजाज लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (पहले Bajaj Allianz Life insurance Company Limited के नाम से जाना जाता था), HDFC लाइफ इंश्योरेंस Company Limited, Life insurance Corporation of India (LIC), Axis Max लाइफ इंश्योरेंस Limited (पहले Max लाइफ इंश्योरेंस Company Limited के नाम से जाना जाता था), बजाज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (पहले बजाज आलियांज़ जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था), SBI General insurance Company Limited, ACKO General insurance Company Limited, HDFC ERGO General insurance Company Limited, TATA AIG General insurance Company Limited, ICICI Lombard General insurance Company Limited, New India Assurance Limited, Cholla MS General insurance Company Limited, Zurich Kotak General insurance Company Limited, Star Health & Allied insurance Company Limited, Care Health insurance Company Limited, Niva Bupa Health insurance Company Limited, Aditya Birla Health insurance Company Limited और Manipal Cigna Health insurance Company Limited के IRDAI कंपोजिट रजिस्ट्रेशन नंबर CA0101 के तहत रजिस्टर्ड कॉर्पोरेट एजेंट है. कृपया ध्यान दें कि, BFL जोखिम को अंडरराइट नहीं करता है या बीमा प्रदाता के रूप में कार्य नहीं करता है. किसी भी इंश्योरेंस प्रोडक्ट की उपयुक्तता, व्यवहार्यता पर स्वतंत्र सावधानी बरतने के बाद इंश्योरेंस प्रोडक्ट की आपकी खरीद पूरी तरह स्वैच्छिक आधार पर है. इंश्योरेंस प्रोडक्ट खरीदने का कोई भी निर्णय पूरी तरह से आपके जोखिम और जिम्मेदारी पर है और BFL किसी भी व्यक्ति को होने वाले किसी भी नुकसान या क्षति के लिए उत्तरदायी नहीं होगा, चाहे वह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हो. जोखिम कारकों, नियमों और शर्तों और अपवादों के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया बिक्री पूरी करने से पहले प्रोडक्ट सेल्स ब्रोशर और पॉलिसी नियमावली को ध्यान से पढ़ें. लागू टैक्स लाभ, अगर कोई हो, तो प्रचलित टैक्स कानूनों के अनुसार होगा. टैक्स कानून बदलाव के अधीन हैं. BFL टैक्स/इन्वेस्टमेंट एडवाइज़री सर्विसेज़ नहीं देता है. बीमा प्रोडक्ट खरीदने से पहले कृपया अपने सलाहकारों से परामर्श करें. विजिटर्स को यह सूचित किया जाता है कि वेबसाइट पर सबमिट की गई उनकी जानकारी भी बीमा प्रदाता के साथ शेयर की जा सकती है. BFL, CPP Assistance Services Private Limited, बजाज फिनसर्व हेल्थ लिमिटेड जैसे असिस्टेंस सर्विस प्रोवाइडर से अन्य थर्ड पार्टी प्रोडक्ट का डिस्ट्रीब्यूटर भी है. आदि. सभी प्रोडक्ट की जानकारी जैसे प्रीमियम, लाभ, एक्सक्लूज़न, वैल्यू एडेड सेवाएं आदि प्रामाणिक और पूरी तरह से संबंधित इंश्योरेंस कंपनी या संबंधित सहायता प्रदाता कंपनी से प्राप्त जानकारी पर आधारित हैं.

ध्यान दें- हालांकि हमने प्रोडक्ट, उनकी विशेषताओं और लाभों आदि के बारे में सटीक जानकारी एकत्र करने के लिए सभी प्रयास किए हैं और उनकी अत्यंत सावधानी बरती है. हालांकि, किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष नुकसान/हानि के लिए BFL को उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकता है. हम अपने ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे इन प्रोडक्ट के बारे में अपनी रिसर्च करें और बिक्री पूरी करने से पहले संबंधित प्रोडक्ट सेल्स ब्रोशर और पॉलिसी/मेंबरशिप नियमावली को देखें.