2 मिनट में पढ़ें
25 मई 2021

आजकल भारतीय क्रेडिट कार्ड को अपनी ज़िंदगी का ज़रूरी हिस्सा बनाते जा रहे हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि क्रेडिट कार्ड से खर्च करने की क्षमता बढ़ जाती है, शॉपिंग करना आसान हो जाता है, और मुश्किल वक्त में आसानी से पैसे मिल जाते हैं. हालांकि क्रेडिट कार्ड का बिल भरने से चूक जाने या बस न्यूनतम राशि का भुगतान करने पर भारी पर्सनल लोन की ब्याज दर लागू होती है, जो समय के साथ बड़े कर्ज़ में बदल सकती है. इससे आपके क्रेडिट स्कोर को भी नुकसान हो सकता है.

इसलिए, अगर आप पर क्रेडिट कार्ड का बहुत कर्ज़ है, तो उससे निपटने के लिए तुरंत कोई कदम उठाएं. जल्द से जल्द कर्ज़ चुकाने के लिए आप कर्ज समेकन लोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे बजाज फिनसर्व का कर्ज़ समेकन के लिए पर्सनल लोन. अधिक लोन राशि के साथ-साथ, आपको और भी कई फायदे मिलते हैं, जैसे लंबी अवधि और सुविधाजनक प्री-पेमेंट और फोरक्लोज़र शर्तें. इस तरह, आप अपने फाइनेंस को और कम किए बिना अपने लोन को आसानी से चुका सकते हैं.

यह भी पढ़ें: भारत में डेट कंसोलिडेशन लोन: जानें कि ये कैसे काम करते हैं

आइए जानें कि कर्ज़ समेकन लोन आपको बकाया क्रेडिट कार्ड भुगतान से निपटने में कैसे मदद कर सकता है.

बिना किसी कोलैटरल के उधार लें

आपको जो राशि चाहिए, वो लाखों में हो सकती है. लेकिन, आप बिना किसी कोलैटरल के आसानी से इस राशि का एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं. बजाज फिनसर्व आपको इन शर्तों पर कर्ज़ समेकन लोन देता है, जिससे आप ₹ 55 लाख तक उधार ले सकते हैं.

पुनर्भुगतान के तनाव को दूर करता है

अपने मौजूदा कर्ज़ को समेकित और क्लियर कर देने के बाद, आप राहत की सांस ले सकते हैं. बिना किसी परेशानी के अपनी सुविधानुसार कर्ज़ समेकन लोन को क्लियर करने के लिए लंबी अवधि के साथ-साथ सुविधाजनक प्री-पेमेंट और फोरक्लोज़र शर्तों का फायदा उठाएं.

फंड जुटाना एक आसान काम है

जब कर्ज़ समेकन की बात आती है, तो समय बहुत ज़रूरी हो जाता है. अधिकांश लोनदाता इसे समझते हैं, इसलिए वे तुरंत आपको कर्ज़ समेकन लोन प्रदान करते हैं, आमतौर पर एक दिन के भीतर. बजाज फिनसर्व जैसे लोनदाता, आसान पर्सनल लोन एप्लीकेशन और बहुत कम डॉक्यूमेंट आवश्यकताओं के साथ इस प्रोसेस को पूरा करने में मदद करते हैं. इसके अलावा, आपको सीधे अपने बैंक अकाउंट में पैसे प्राप्त होते है, जिससे आपको चेक कलेक्ट करने या उसे भुनाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ता है.

अपने मौजूदा कर्ज़ को समेकित और क्लियर कर देने के बाद, आप राहत की सांस ले सकते हैं. बिना किसी परेशानी के अपनी सुविधानुसार कर्ज़ समेकन लोन को क्लियर करने के लिए सुविधाजनक प्री-पेमेंट और फोरक्लोज़र शर्तों का उपयोग करें.

यह आपको अपने लोन को सुविधाजनक रूप से मैनेज करने की अनुमति देता है

आपको बस अपनी यूज़र ID और पासवर्ड के साथ ग्राहक पोर्टल पर लॉग-इन करना है, और आप अपनी सुविधानुसार अपने लोन की मूल राशि व ब्याज का स्टेटमेंट और बैलेंस देख सकेंगे. जब आप देश के किसी प्रमुख लोन प्रदाता से कर्ज़ समेकन लोन लेते हैं, तो आप एग्जीक्यूटिव से संपर्क किए बिना या शाखा में जाए बिना इस जानकारी को एक्सेस कर सकते हैं.

इन्हें भी पढ़े: अपने कर्ज़ को मैनेज करने के 4 आसान तरीके

अगर आपके क्रेडिट कार्ड का बकाया आपको परेशान कर रहा है, तो कर्ज़ समेकन लोन कई लाभ देता है और आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. लेकिन, इसके लिए अप्लाई करने से पहले, सुनिश्चित करें कि आप पर्सनल लोन के लिए योग्यता को समझते हैं और चेक करें कि यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प है या नहीं. आसान पर्सनल लोन योग्यता कैलकुलेटर से आप यह जान सकते हैं कि आप इस लोन के योग्य हैं या नहीं, और अगर योग्य हैं तो कितनी राशि का लोन ले सकते हैं. आप बजाज फिनसर्व द्वारा प्री-अप्रूव्ड ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं जो आपका समय बचाने और तुरंत फाइनेंसिंग प्राप्त करने में मदद करता है. बस अपनी मूल जानकारी दर्ज करें और अपना पर्सनल लोन प्री-अप्रूव्ड ऑफर देखें.

अस्वीकरण:
हांलाकि यहां शामिल या उपलब्ध जानकारी, प्रोडक्ट और सेवाओं को अपडेट करने में सावधानी बरती जाती है हमारी वेबसाइट और संबंधित प्लेटफॉर्म/वेबसाइट, जानकारी को अपडेट करने में अनुचित गलतियां या टाइपोग्राफिकल एरर या देरी हो सकती है. इस साइट और संबंधित वेबपेजों में शामिल सामग्री संदर्भ और सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए है और किसी भी असंगति की स्थिति में संबंधित प्रोडक्ट/सेवा डॉक्यूमेंट में उल्लिखित विवरण का पालन किया जाएगा. सब्सक्राइबर्स और यूज़र्स को यहां दी गई जानकारी के आधार पर आगे बढ़ने से पहले प्रोफेशनल सलाह लेनी चाहिए. कृपया संबंधित प्रोडक्ट/सेवा डॉक्यूमेंट और लागू नियमों और शर्तों को पढ़ने के बाद ही किसी भी प्रोडक्ट या सेवा के बारे में सोच-समझकर निर्णय लें. अगर कोई विसंगति दिखाई देती है, तो कृपया यहां क्लिक करें संपर्क जानकारी.

*नियम व शर्तें लागू