लोन के लिए अप्लाई करने से पहले उसकी लागत के बारे में जान लेना अच्छा रहता है. आपकी EMI उस राशि का हिस्सा है, जिसका आप भुगतान करेंगे. पर्सनल लोन लेने पर लगने वाली प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्कों के बारे में जानने से आपको बेहतर तरीके से प्लान करने में मदद मिलेगी. यह यात्रा के लिए पर्सनल लोन पर भी लागू होता है.
यात्रा के लिए बजाज फिनसर्व के पर्सनल लोन पर लगने वाले कुछ शुल्क की जानकारी नीचे दी गई है:
1. प्रोसेसिंग शुल्क
यह आपकी एप्लीकेशन को प्रोसेस करने के लिए लिया जाने वाला शुल्क है. इसमें आपके लोन को मंजूरी देने में शामिल सभी खर्च शामिल हैं. इसमें जांच-पड़ताल को प्रोसेस करने की लागत से लेकर असल प्रशासनिक खर्चों तक सब कुछ शामिल होता है.
यह लोन राशि का 3.93% तक है (लागू टैक्स सहित).
2. ब्याज दर
यह आपको उधार दिए गए फंड के बदले में भुगतान किया जाने वाला ब्याज है. मूल रूप से, यह क्रेडिट लेने की लागत है. आपकी पर्सनल लोन की ब्याज दर प्रति वर्ष 10% से शुरू होती है और EMI के हिस्से के रूप में हर महीने भुगतान किया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: भारत में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के लोन
3. EMI बाउंस शुल्क
₹ 700 से ₹ 1,200/- प्रति बाउंस
"बाउंस शुल्क" का अर्थ होगा (i) किसी भी भुगतान साधन के अमान्य होने ; या (ii) भुगतान मैंडेट के अमान्य होने या भुगतान मैंडेट के रजिस्ट्रेशन न होने या किसी अन्य कारण से अपनी संबंधित देय तारीखों पर किश्तों का भुगतान न करने के लिए शुल्क.
4. दंड शुल्क
किश्त के पेमेंट में देरी होने पर, संबंधित देय तारीख से पूरी किश्त प्राप्त होने की तारीख तक प्रति किश्त प्रति वर्ष 36% तक की रेट से दंड चार्ज लगेगा.
5. फोरक्लोज़र शुल्क
फोरक्लोज़र अक्सर लोनदाता के इंटरेस्ट को रिस्क में डालता है. इसलिए, यह शुल्क कभी-कभी तब लिया जाता है जब कोई एप्लीकेंट अवधि समाप्त होने से पहले लोन को फोरक्लोज़ करना चाहता है. पूर्ण प्री-पेमेंट की तारीख पर बकाया लोन राशि पर 4.72% तक (लागू टैक्स सहित)
इन्हें भी पढ़े: पर्सनल लोन लेने से पहले जानने लायक 6 आवश्यक बातें
6. पार्ट प्री-पेमेंट शुल्क
जब कोई व्यक्ति पर्सनल लोन के लिए पार्ट-प्री-पेमेंट करता है, तो लोनदाता को इंटरेस्ट का नुकसान होता है. यह आमतौर पर ऐसे पार्ट प्री-पेमेंट की तारीख पर प्रीपेड लोन की मूल राशि के 4.72% (लागू टैक्स सहित) तक की दर पर होता है.
7. वार्षिक मेंटेनेंस शुल्क
जैसा कि नाम से पता चलता है, यह चार्ज आपके अकाउंट को मेंटेन करने के लिए लिया जाता है.
टर्म लोन: लागू नहीं
फ्लेक्सी टर्म (ड्रॉपलाइन) लोन:
शुल्क लगाने की तारीख पर ड्रॉपलाइन लिमिट (पुनर्भुगतान शिड्यूल के अनुसार) के 0.295% तक (लागू टैक्स सहित).
फ्लेक्सी हाइब्रिड टर्म लोन:
शुरुआती अवधि के दौरान ड्रॉपलाइन लिमिट के 0.472% तक (लागू टैक्स सहित). बाद की अवधि के दौरान ड्रॉपलाइन लिमिट के 0.295% तक (लागू टैक्स सहित)
इन शुल्कों के बारे में पहले से जानने से आपको बिना किसी परेशानी के अपनी छुट्टियों को प्लान करने में मदद मिल सकती है. बजाज फाइनेंस के ट्रैवल लोन के साथ अपने सपनों के गंतव्य पर जाएं. यह आपको सुविधाजनक पुनर्भुगतान अवधि और मामूली ब्याज दरों जैसे कई लाभ प्रदान करता है.
अस्वीकरण:
हांलाकि यहां शामिल या उपलब्ध जानकारी, प्रोडक्ट और सेवाओं को अपडेट करने में सावधानी बरती जाती है हमारी वेबसाइट और संबंधित प्लेटफॉर्म/वेबसाइट, जानकारी को अपडेट करने में अनुचित गलतियां या टाइपोग्राफिकल एरर या देरी हो सकती है. इस साइट और संबंधित वेबपेजों में शामिल सामग्री संदर्भ और सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए है और किसी भी असंगति की स्थिति में संबंधित प्रोडक्ट/सेवा डॉक्यूमेंट में उल्लिखित विवरण का पालन किया जाएगा. सब्सक्राइबर्स और यूज़र्स को यहां दी गई जानकारी के आधार पर आगे बढ़ने से पहले प्रोफेशनल सलाह लेनी चाहिए. कृपया संबंधित प्रोडक्ट/सेवा डॉक्यूमेंट और लागू नियमों और शर्तों को पढ़ने के बाद ही किसी भी प्रोडक्ट या सेवा के बारे में सोच-समझकर निर्णय लें. अगर कोई विसंगति दिखाई देती है, तो कृपया यहां क्लिक करें संपर्क जानकारी.
*नियम व शर्तें लागू