1 मिनट में पढ़ें
Jul 28, 2023

गोल्ड लोन उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है, जिन्हें तुरंत पैसों की ज़रूरत होती है. गोल्ड को कोलैटरल के रूप में गिरवी रखकर, आप अनसिक्योर्ड लोन की तुलना में कम ब्याज दरों पर गोल्ड लोन प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, गोल्ड लोन में पुनर्भुगतान के कई विकल्प दिए जाते हैं, जिसमें से आप अपनी ज़रूरतों के हिसाब से पुनर्भुगतान करने का सुविधाजनक प्लान चुन सकते हैं.

आप अपनी गोल्ड ज्वेलरी को गिरवी रखकर बजाज फाइनेंस से ₹ 2 करोड़ तक का गोल्ड लोन तुरंत प्राप्त कर सकते हैं. गोल्ड की ज्वेलरी पर मिलने वाला लोन, वास्तविक गोल्ड के साथ सुरक्षित होता है, इसलिए कम पेपरवर्क और तेज़ प्रोसेसिंग के साथ इसके लिए आसानी से अप्रूवल मिल जाता है.

बजाज फाइनेंस द्वारा ऑफर किए जाने वाले गोल्ड लोन की कुछ खास विशेषताएं यहां दी गई हैं:

पर्याप्त राशि पाने के लिए अपने गोल्ड को गिरवी रखें

₹ 2 करोड़ तक के लोन के साथ, आप अपनी पर्सनल या प्रोफेशनल, सभी ज़रूरतों के लिए आसानी से फंड जुटा सकते हैं. आपके द्वारा गोल्ड के तौर पर रखी गई सिक्योरिटी के कारण आपका लोन बहुत आसानी से स्वीकृत हो जाता है. बजाज फाइनेंस द्वारा टॉप-ग्रेड कैरेट मीटर का इस्तेमाल करके आपके गोल्ड का मूल्यांकन किया जाता है, ताकि आपको गोल्ड की सबसे अच्छी वैल्यू मिल सके.

आसान और सरल पुनर्भुगतान का आनंद लें

बजाज फाइनेंस से आपको अपनी लोन राशि का पुनर्भुगतान करने के लिए कई विकल्प मिलते है. आप हर महीने या हर तीन महीने में गोल्ड लोन के केवल ब्याज का भुगतान करने का विकल्प चुन सकते हैं और अपनी अवधि के अंत में मूलधन की राशि का पुनर्भुगतान कर सकते हैं. दूसरा विकल्प यह है कि आप उन किश्तों का भुगतान कर सकते हैं, जिनमें मूलधन और ब्याज की राशि शामिल होती है. और आखिरी विकल्प यह है कि आप अपनी अवधि की शुरुआत में ब्याज का भुगतान कर सकते हैं और बाद में जब आपके पास पैसे की व्यवस्था हो, तब मूल राशि का भुगतान कर सकते हैं. इससे आपके कैश फ्लो को मैनेज करना आसान हो जाता है.

सुविधाजनक पार्ट-रिलीज़ सुविधा

अगर आपने अपने सोने के गहने या ज्वेलरी को गिरवी रखा हुआ है और आपको किसी अवसर पर या अन्य किसी कारण से उनमें से कुछ गहने वापस चाहिए, तो बजाज फाइनेंस आपको पार्ट-रिलीज़ सुविधा देता है. इस तरह, जब भी आपको ज़रूरत हो, तब आपके पास अपने गिरवी रखे गए गोल्ड को वापस लेने का विकल्प होता है. इसके अलावा, अगर आपको अधिक पैसों की ज़रूरत हो, तो आप अपने गोल्ड लोन पर टॉप-अप भी ले सकते हैं.

आकर्षक ब्याज दरें

कई फाइनेंशियल संगठनों के अनसिक्योर्ड लोन आसानी से उपलब्ध हैं. हालांकि, ऐसी लोन सुविधाओं की मुख्य समस्या यह है कि उनकी ब्याज दरें अक्सर बहुत ज़्यादा होती हैं. संयोग से, गोल्ड लोन में ऐसा नहीं होता है. गोल्ड लोन की ब्याज दरें आमतौर पर अनसिक्योर्ड लोन से कम होती हैं, क्योंकि इन लोन में असली गोल्ड ज्वेलरी को गिरवी रखा जाता है. बजाज फाइनेंस जैसे प्रतिष्ठित लोनदाता 9.50%* प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दरों पर गोल्ड लोन ऑफर करते हैं..

इसमें क्रेडिट स्कोर पर निर्भरता नहीं होती

अनसिक्योर्ड लोन के विपरीत, गोल्ड लोन के लिए बेहतर क्रेडिट हिस्ट्री या उच्च CIBIL स्कोर की ज़रूरत नहीं होती है. कम CIBIL स्कोर के बावजूद भी लोनदाता क्रेडिट देने के लिए तैयार रहते हैं, क्योंकि लोन के लिए गोल्ड की ज्वेलरी कोलैटरल के तौर पर काम करती है. मार्केट में उस समय की गोल्ड की कीमत के आधार पर, आपको गिरवी रखे गए गोल्ड की वैल्यू का 75% तक लोन मिल सकता है.

बजाज फाइनेंस से गोल्ड लोन लेने के लिए योग्यता की शर्तें और एप्लीकेशन

21 से 70 वर्ष की आयु के बीच का कोई भी भारतीय नागरिक, जिसके पास ज़रूरी KYC डॉक्यूमेंट हैं, वह आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है और लोन का लाभ ले सकता है. इस लोन सेवा का लाभ लेने उठाने के लिए आपको केवल अपने KYC डॉक्यूमेंट की ज़रूरत होती है.

अस्वीकरण:
हांलाकि यहां शामिल या उपलब्ध जानकारी, प्रोडक्ट और सेवाओं को अपडेट करने में सावधानी बरती जाती है हमारी वेबसाइट और संबंधित प्लेटफॉर्म/वेबसाइट, जानकारी को अपडेट करने में अनुचित गलतियां या टाइपोग्राफिकल एरर या देरी हो सकती है. इस साइट और संबंधित वेबपेजों में शामिल सामग्री संदर्भ और सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए है और किसी भी असंगति की स्थिति में संबंधित प्रोडक्ट/सेवा डॉक्यूमेंट में उल्लिखित विवरण का पालन किया जाएगा. सब्सक्राइबर्स और यूज़र्स को यहां दी गई जानकारी के आधार पर आगे बढ़ने से पहले प्रोफेशनल सलाह लेनी चाहिए. कृपया संबंधित प्रोडक्ट/सेवा डॉक्यूमेंट और लागू नियमों और शर्तों को पढ़ने के बाद ही किसी भी प्रोडक्ट या सेवा के बारे में सोच-समझकर निर्णय लें. अगर कोई विसंगति दिखाई देती है, तो कृपया यहां क्लिक करें संपर्क जानकारी.

*नियम व शर्तें लागू