2 मिनट में पढ़ें
Apr 24, 2025

होम लोन जैसे फाइनेंशियल प्रोडक्ट के विपरीत, पर्सनल लोन की ब्याज दर प्रत्येक उधारकर्ता के लिए अलग-अलग होती है.

आप कितनी अच्छी तरह योग्यता की शर्तों को पूरा करते हैं, इसके आधार पर पर्सनल लोन की ब्याज दरें 10% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं. अगर आप पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अपनी ब्याज दर निर्धारित करने वाले कारकों को समझना चाहिए.

अपने पर्सनल लोन पर किफायती ब्याज दर प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखें:

1. क्रेडिट स्कोर

आपका क्रेडिट स्कोर इस बात की जानकारी देता है कि पिछले लोन और क्रेडिट कार्ड का भुगतान करने में आपका रिकॉर्ड कैसा रहा है.

आपके पिछले लोन का समय पर किया गया हर भुगतान आपके क्रेडिट स्कोर में जुड़ता है. हालांकि, देरी से भुगतान करने या डिफॉल्ट होने पर स्कोर कम भी हो जाता है. आपका CIBIL स्कोर 300 से 900 के बीच होता है. 650 या उससे अधिक के स्कोर को अच्छा माना जाता है. अगर आपका क्रेडिट स्कोर बहुत अच्छा है, तो संभवतया आपका लोनदाता आपके लोन पर बेहतर शर्तें या फिर बेहतर शर्तों पर लोन ऑफर कर सकता है.

2. मासिक आय

लोनदाता, ऐसे उधारकर्ताओं को प्राथमिकता देते हैं, जिनकी मासिक आय अधिक हो, क्योंकि ऐसे उधारकर्ताओं द्वारा समय पर लोन चुकाने की संभावना अधिक होती है. अधिक आय होना यह दर्शाता है कि आपको लोन चुकाने में आसानी होगी.

बजाज फाइनेंस, सैलरी से जुड़े अपने आसान योग्यता मानदंडों को पूरा करने वाले लोगों को पर्सनल लोन देता है. अगर आप इनमें से किसी एक मेट्रो शहर में रहते है, तो आपकी न्यूनतम सैलरी ₹35,000 होनी चाहिए. अन्य शहरों के निवासी कम मासिक सैलरी के साथ पर्सनल लोन का लाभ उठा सकते है.

इन्हें भी पढ़े: इस प्रकार आप अपने पर्सनल लोन पर बेहतर ब्याज दर का लाभ उठा सकते है

3. नियोक्ता

किसी प्रतिष्ठित कंपनी के साथ काम करना भी, आपके लिए कहीं अधिक लाभदायक हो सकता है. जब समय पर EMI का भुगतान करने की बात आती है तो ऐसा माना जाता है कि अच्छी कंपनियों में काम करने वाले लोग आसानी से और पूरी ज़िम्मेदारी से भुगतान कर सकते हैं.

आपकी नौकरी किस प्रकार की है, यह बात भी लोन की ब्याज दरों को प्रभावित करती है. वेतनभोगी कर्मचारी को स्व-व्यवसायी प्रोफेशनल से अलग ब्याज दर मिल सकती है. जो उधारकर्ता जल्दी ही रिटायर होने वाले हैं, उन्हें पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए अधिक ब्याज का भुगतान करना पड़ सकता है.

4. बजाज फाइनेंस के साथ आपका संबंध

बजाज फाइनेंस अपने मौजूदा ग्राहकों को विशेष डील और प्री-अप्रूव्ड ऑफर के साथ-साथ खास विशेषाधिकार और लाभ भी देता है.

अगर आप कंपनी के मौजूदा ग्राहक हैं और आपका लोन पुनर्भुगतान का रिकॉर्ड अच्छा है, तो आपको लोन पर अच्छी दर का लाभ और तेज़ प्रोसेसिंग का फायदा मिल सकता है.

ऊपर बताए गए प्रत्येक कारक पर्सनल लोन की ब्याज दरों को प्रभावित कर सकता है. इन कारकों से आपको अच्छी डील कैसे मिल सकती है, यह समझने से आपको लोन के लिए अप्लाई करने का सही समय चुनने में मदद मिलेगी.

इन्हें भी पढ़े: फिक्स्ड बनाम फ्लोटिंग ब्याज दरें

बजाज फाइनेंस में, हम किफायती ब्याज दरों पर ₹55 लाख तक के पर्सनल लोन देते है. अगर आप पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करने का प्लान रहे है, तो हमसे संपर्क करें और जानें कि हम आपको कौन-सी सबसे बेहतर डील दे सकते हैं.

वैकल्पिक रूप से, आप पर्सनल लोन योग्यता की शर्तें चेक करके और ऑनलाइन पर्सनल लोन एप्लीकेशन भरकर शुरू कर सकते हैं. अप्रूवल के बाद, लोन राशि 24 घंटों के भीतर आपके बैंक में जमा कर दी जाएगी.

अस्वीकरण:
हांलाकि यहां शामिल या उपलब्ध जानकारी, प्रोडक्ट और सेवाओं को अपडेट करने में सावधानी बरती जाती है हमारी वेबसाइट और संबंधित प्लेटफॉर्म/वेबसाइट, जानकारी को अपडेट करने में अनुचित गलतियां या टाइपोग्राफिकल एरर या देरी हो सकती है. इस साइट और संबंधित वेबपेजों में शामिल सामग्री संदर्भ और सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए है और किसी भी असंगति की स्थिति में संबंधित प्रोडक्ट/सेवा डॉक्यूमेंट में उल्लिखित विवरण का पालन किया जाएगा. सब्सक्राइबर्स और यूज़र्स को यहां दी गई जानकारी के आधार पर आगे बढ़ने से पहले प्रोफेशनल सलाह लेनी चाहिए. कृपया संबंधित प्रोडक्ट/सेवा डॉक्यूमेंट और लागू नियमों और शर्तों को पढ़ने के बाद ही किसी भी प्रोडक्ट या सेवा के बारे में सोच-समझकर निर्णय लें. अगर कोई विसंगति दिखाई देती है, तो कृपया यहां क्लिक करें संपर्क जानकारी.

*नियम व शर्तें लागू