केमिस्ट के लिए फार्मा लोन की पूरी जानकारी

फार्मा लोन के साथ अपनी मेडिकल शॉप का बिज़नेस बढ़ाएं और खर्चे कवर करें.
फार्मा लोन
3 मिनट
Mar 06, 2025

केमिस्ट या फार्मेसी शॉप के मालिक के रूप में, आपको अपना बिज़नेस बढ़ाने या कैश फ्लो मैनेज करने के लिए फाइनेंसिंग विकल्पों की ज़रूरत पड़ सकती है. फार्मा लोन एक विशेष फाइनेंसिंग विकल्प है जो फार्मेसी शॉप चलाने वाले लोगों के लिए खास डिज़ाइन किया गया है. इस प्रकार के लोन की बारीकियों को समझने से आपको जानकार निर्णय लेने और अपनी बिज़नेस-संबंधी ज़रूरतों के लिए सही फाइनेंसिंग विकल्प चुनने में मदद मिल सकती है.

फार्मा लोन के प्रकार

बजाज फाइनेंस ₹2 लाख से ₹7 लाख तक के फार्मा लोन देता है. यह लोन आपको अपना बिज़नेस बढ़ाने से लेकर नई इन्वेंटरी खरीदने और अतिरिक्त स्टाफ काम पर रखने तक के खर्चे कवर करने में मदद दे सकता है.

फार्मा लोन दो वेरिएंट में उपलब्ध हैं: टर्म लोन और फ्लेक्सी टर्म लोन.

टर्म लोन एक नियमित लोन है जिसमें एक निश्चित अवधि और मासिक किश्त राशि होती है. पूरी लोन राशि पर ब्याज ली जाती है.

फ्लेक्सी टर्म लोन में, आपको अपनी स्वीकृत लोन राशि से ज़रूरत के अनुसार उधार लेने और पुनर्भुगतान करने की सुविधा मिलती है. आप केवल उतनी राशि पर ब्याज चुकाते हैं जितनी आपने निकाली है. इस तरह, आप बिज़नेस के कामकाज प्रभावित किए बिना अपना कैश फ्लो मैनेज कर सकते हैं. फार्मा लोन का यह वेरिएंट ऐसे फार्मेसी शॉप मालिकों के लिए लाभदायक है जो अचानक आए खर्चों के कारण या प्रतिकूल मार्केट स्थितियों के दौरान तंगी से गुज़र रहे हैं.

फार्मा लोन कौन प्राप्त कर सकता है?

अपनी फार्मेसी शॉप चलाने वाले लोग फार्मा लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. ऐसी पार्टनरशिप फर्म अप्लाई कर सकती है जिसमें आपके स्वजन फार्मासिस्ट हैं, बशर्ते सभी पार्टनर लोन स्ट्रक्चर का हिस्सा हों.

फार्मा लोन के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से D. फार्मा/B. फार्मा/M. फार्मा की डिग्री होनी जरूरी है. फार्मा लोन के लिए मालिक और कर्मचारियों का संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना भी एक अनिवार्य शर्त है.

फार्मा लोन कैसे प्राप्त करें?

फार्मा लोन हेतु अप्लाई करने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट ज़रूरी होते हैं. इसमें फार्मेसी शॉप का मालिक होने का प्रमाण शामिल है. आपको शॉप एस्टेब्लिशमेंट लाइसेंस/ग्राम पंचायत पत्र और ड्रग लाइसेंस इत्यादि की भी ज़रूरत पड़ेगी.

अपने पेपर तैयार कर लेने के बाद, ज़रूरी जानकारी के साथ हमारा ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें. अपने KYC प्रमाण अपलोड करें, और अपने डॉक्यूमेंट की जांच के लिए अपॉइंटमेंट शिड्यूल करें. इसके बाद हमारे प्रतिनिधि द्वारा प्रोसेस आगे बढ़ाने के लिए आपसे संपर्क किया जाएगा.

अस्वीकरण

हालांकि हमारी एप्लीकेशन, वेबसाइट और संबंधित प्लेटफार्मों में शामिल या उपलब्ध जानकारी, प्रोडक्ट और सेवाओं को अपडेट करने में सावधानी बरती जाती है, लेकिन जानकारी को अपडेट करने में देरी, अनजाने में या फिर टाइपिंग में गलती हो सकती है. इस साइट और संबंधित वेबपेजों में शामिल सामग्री संदर्भ और सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए है और किसी भी असंगति की स्थिति में संबंधित प्रोडक्ट/सेवा डॉक्यूमेंट में उल्लिखित विवरण का पालन किया जाएगा. सब्सक्राइबर्स और यूज़र्स को यहां दी गई जानकारी के आधार पर आगे बढ़ने से पहले प्रोफेशनल सलाह लेनी चाहिए. कृपया संबंधित प्रोडक्ट/सेवा डॉक्यूमेंट और लागू नियमों और शर्तों को पढ़ने के बाद ही किसी भी प्रोडक्ट या सेवा के बारे में सोच-समझकर निर्णय लें.

*नियम व शर्तें लागू