डॉक्टरों के लिए पर्सनल लोन की फीस और शुल्क

डॉक्टरों के लिए पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करने से पहले इसकी फीस और शुल्क के बारे में विस्तार से पढ़ें.

लागू फीस और शुल्क

फीस और शुल्क
फीस के प्रकार शुल्क लागू
ब्याज दर 11% से 17% प्रति वर्ष
प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 2.95% तक (लागू टैक्स सहित)
फ्लेक्सी सुविधा शुल्क टर्म लोन - लागू नहीं

फ्लेक्सी लोन - ₹ 999/- से ₹ 16,999/- तक (लागू टैक्स सहित) लोन राशि से अग्रिम कटौती की जाएगी.
प्री-पेमेंट शुल्क

पूरा प्री-पेमेंट

टर्म लोन: पूरे प्री-पेमेंट की तारीख पर बकाया लोन राशि पर 4.72% तक (लागू टैक्स सहित)
फ्लेक्सी टर्म (ड्रॉपलाइन) लोन: पूरे प्री-पेमेंट की तारीख पर, पुनर्भुगतान शिड्यूल के अनुसार बकाया लोन राशि पर 4.72% तक (लागू टैक्स सहित).
फ्लेक्सी हाइब्रिड टर्म लोन: पूरे प्री-पेमेंट की तारीख पर, पुनर्भुगतान शिड्यूल के अनुसार बकाया लोन राशि पर 4.72% तक (लागू टैक्स सहित).

पार्ट प्री-पेमेंट

टर्म लोन: ऐसे पार्ट प्री-पेमेंट की तारीख पर प्रीपेड मूल लोन राशि का 4.72% तक (लागू टैक्स सहित)
• फ्लेक्सी टर्म (ड्रॉपलाइन) लोन और फ्लेक्सी हाइब्रिड टर्म लोन के लिए मान्य नहीं है

वार्षिक मेंटेनेंस शुल्क टर्म लोन: लागू नहीं

फ्लेक्सी टर्म (ड्रॉपलाइन) लोन:
शुल्क लगाने की तारीख पर ड्रॉपलाइन लिमिट (पुनर्भुगतान शिड्यूल के अनुसार) के 0.472% तक (लागू टैक्स सहित).

फ्लेक्सी हाइब्रिड टर्म लोन:
शुरुआती लोन अवधि के दौरान ड्रॉपलाइन लिमिट के 0.59 % तक (लागू टैक्स सहित). बाद की लोन अवधि के दौरान ड्रॉपलाइन लिमिट के 0.472% तक (लागू टैक्स सहित)
बाउंस शुल्क

₹1500/- प्रति बाउंस.
"बाउंस शुल्क" का मतलब है (i) किसी भी भुगतान के तरीके के अमान्य होने ; या (ii) भुगतान निर्देश के अमान्य होने या भुगतान निर्देश के रजिस्ट्रेशन न होने या किसी अन्य कारण से अपनी संबंधित देय तारीखों पर किश्तों का भुगतान न होने पर लगाया जाने वाला शुल्क.

दंड शुल्क किश्त के भुगतान में देरी होने पर, प्रति किश्त प्रति वर्ष 36% की दर से पूरी किश्त राशि प्राप्त होने की तारीख तक दंड शुल्क लगेगा.
स्टाम्प ड्यूटी (संबंधित राज्य के अनुसार)
राज्य के कानूनों के अनुसार देय और लोन राशि से पहले से काटी जाती है.

डॉक्टर लोन के लिए कैसे अप्लाई करें

Video Image 00:54
   

डॉक्टरों के लिए पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करने की चरण-दर-चरण गाइड

  1. इस पेज पर 'अप्लाई करें' बटन पर क्लिक करें.
  2. अपना 10-अंकों का मोबाइल नंबर और OTP दर्ज करें.
  3. अपने मूल निजी और प्रोफेशनल जानकारी के साथ एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
  4. फॉर्म भरने के बाद, लोन सिलेक्शन पेज पर जाने के लिए 'आगे बढ़ें' पर क्लिक करें.
  5. आवश्यक लोन राशि दर्ज करें. आप हमारे तीन वेरिएंट में से चुन सकते हैं - टर्म लोन, फ्लेक्सी टर्म लोन और फ्लेक्सी हाइब्रिड टर्म लोन.
  6. पुनर्भुगतान की अवधि चुनें - आप 12 महीने से 96 महीने तक की अवधि के विकल्प चुन सकते हैं - और 'आगे बढ़ें' पर क्लिक कर सकते हैं.
  7. KYC पूरी करें और डॉक्टरों के लिए पर्सनल लोन की अपनी एप्लीकेशन सबमिट करें.

ध्यान दें: KYC पूरी करने के लिए अपना मेडिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट तैयार रखें.

हमारे प्रतिनिधि आपको अगले चरणों के बारे में बताएंगे. आपके डॉक्यूमेंट्स की जांच होने के बाद लोन राशि आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी.

सामान्य प्रश्न

डॉक्टरों के लिए पर्सनल लोन की प्रोसेसिंग फीस क्या है?

डॉक्टरों के लिए बजाज फिनसर्व के पर्सनल लोन की प्रोसेसिंग फीस, लागू टैक्स सहित लोन राशि के 2.95% तक हो सकती है.

क्या पार्ट-प्री-पेमेंट पर शुल्क लगते हैं?

पार्ट-प्री-पेमेंट करते समय, आपको पार्ट-प्री-पेमेंट राशि पर 4.72% तक (लागू टैक्स सहित) की फीस देनी होगी.

बाउंस शुल्क का क्या मतलब है?

बाउंस शुल्क वह दंड शुल्क है, जिसका भुगतान आपको तब करना होता है, जब आप EMI का भुगतान करने से चूक जाते हैं. बजाज फाइनेंस हर छूटी हुई EMI के लिए ₹ 1,500 का बाउंस शुल्क लेता है. मासिक किश्त के भुगतान में देरी होने पर, देय तारीख से मासिक किश्त प्राप्त होने की तारीख तक, बकाया मासिक किश्त पर लागू प्रति वर्ष 36% की दर से दंड ब्याज लगाया जाएगा.

डॉक्टरों के लिए पर्सनल लोन की ब्याज दर क्या है?

आप 11% से 17% प्रति वर्ष के बीच की प्रतिस्पर्धी ब्याज दर पर डॉक्टरों के लिए बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते हैं.

और देखें कम दिखाएं