MSEB बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान कैसे करें?
राज्य सरकार के स्वामित्व वाला उद्यम महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (MSEB) इस पश्चिम भारतीय राज्य के सभी ज़िलों में बिजली पहुंचाता है. यह महाराष्ट्र के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों और मुंबई के उपनगरीय क्षेत्रों में रहने वाले 2.70 करोड़ से अधिक ग्राहकों को बिजली पहुंचाता है. MSEB का एक ग्राहक होने के नाते, आपको हर महीने नियत तारीख तक MSEB बिल का भुगतान करना होगा ताकि आपके यहां बिजली आपूर्ति बाधित न हो. MSEB बिजली बिल के भुगतान में अनियमितता और अनचाही देरियां इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड को आपकी बिजली आपूर्ति काटने पर मज़बूर कर सकती हैं.
आप MSEB बिल का डिजिटल विधि से भुगतान करके बकाया राशि चुकाने के मामले में समय के पाबंद रह सकते हैं. बजाज फाइनेंस BBPS प्लेटफॉर्म (Bharat Bill Payment System) की सुविधा देती है, जिसके ज़रिए MSEB को ऑनलाइन भुगतान किए जा सकते हैं. MSEB के नज़दीकी ऑफिस जाकर वहां लंबी-लंबी कतारों में इंतिज़ार करने की बजाए, आप BBPS के ज़रिए MSEB बिल देख सकते हैं और उनका भुगतान कर सकते हैं. आप कहीं भी और कभी भी इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को एक्सेस कर सकते हैं ; आपको बस एक स्थिर इंटरनेट कनेक्शन चाहिए होगा. यही नहीं, BBPS सुविधा के उपयोग के लिए कोई ट्रांज़ैक्शन शुल्क भी नहीं लगता है, क्योंकि यह फ्री है. बजाज फाइनेंस ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन के लिए कई भुगतान चैनल, जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI ID, को सपोर्ट करके भुगतान में सुविधा भी प्रदान करती है.
बजाज फाइनेंस BBPS प्लेटफॉर्म के अतिरिक्त, आप बजाज फाइनेंस ऐप के ज़रिए भी महाराष्ट्र ई-बिल का भुगतान कर सकते हैं. आप BBPS प्लेटफॉर्म और बजाज फाइनेंस मोबाइल ऐप पर भुगतान में सुविधा और ऑनलाइन सुरक्षा का लाभ उठा सकते हैं. आप गोपनीयता के हनन या डेटा लीक की चिंता किए बिना MSEB बिल का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं, और इन ट्रांज़ैक्शन में मात्र कुछ मिनट लगते हैं.
MSEB बिजली बिल के भुगतान की प्रक्रिया
आप बजाज फाइनेंस पर इन चरणों का पालन करके MSEB बिल का भुगतान कर सकते हैं.
- बजाज फाइनेंस BBPS लॉग-इन पेज पर जाएं
- PAN कार्ड के अनुसार अपना नाम दर्ज करें
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और 'OTP जनरेट करें' पर क्लिक करें
- आपके मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP दर्ज करें और 'Submit OTP' पर क्लिक करें
- यूटिलिटीज़ एंड बिल्स' कैटेगरी के तहत, 'इलेक्ट्रिसिटी' आइकन चुनें
- ड्रॉप-डाउन मेनू से 'Maharashtra State Electricity Board (MSEB)' को अपने बिलर के रूप में चुनें
- उपभोक्ता नंबर और BU नंबर दर्ज करें
- 'आगे बढ़ें' पर क्लिक करें
- अपने क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI ID का उपयोग करके MSEB बिल का भुगतान करें
आप बजाज फाइनेंस ऐप का उपयोग करके बिजली बिल (मुंबई) का ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं. आप इसे इस तरीके से कर सकते हैं.
- Google Play Store या App Store से बजाज फाइनेंस: UPI, Pay, Loans मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके इंस्टॉल करें
- अपने मोबाइल नंबर या ईमेल ID का उपयोग करके साइन-अप करें
- अगर आपके पास पहले से ही अकाउंट है, तो अपने ID-पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें
- बिल्स एंड रीचार्ज' सेक्शन में 'इलेक्ट्रिसिटी' आइकन चुनें
- बिजली कंपनियों की सूची में 'Maharashtra State Electricity Board (MSEB)' ढूंढें
- उपभोक्ता नंबर और BU नंबर दर्ज करें
- 'अपना बिल प्राप्त करें' पर क्लिक करें
- अपने क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI ID का उपयोग करके भुगतान करें
MSEB ई-बिल डाउनलोड कैसे करें?
आप बजाज फाइनेंस पर इन चरणों का पालन करके महाराष्ट्र ई-बिल चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
- बजाज फाइनेंस BBPS लॉग-इन पेज पर जाएं
- अपने PAN कार्ड लिखा अपना नाम ज्यों का त्यों दर्ज करें
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और 'OTP जनरेट करें' पर क्लिक करें
- आपके मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP दर्ज करने के बाद 'सबमिट OTP' पर क्लिक करें
- इलेक्ट्रिसिटी' आइकन पर क्लिक करें
- ड्रॉप-डाउन मेनू से 'Maharashtra State Electricity Board (MSEB)' को अपने बिलर के रूप में चुनें
- 'आगे बढ़ें' पर क्लिक करें
- अपना उपभोक्ता नंबर और BU नंबर दर्ज करें
- 'आगे बढ़ें' पर क्लिक करें
- 'अपना बिल प्राप्त करें' पर क्लिक करें
- अब आप अपना MSEB बिल देख और डाउनलोड कर सकते हैं
निष्कर्ष
Bharat Bill Payment System (BBPS) ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन करने वाले हज़ारों यूज़र्स की पहली पसंद बन चुका है. यह भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा स्थापित एक एकीकृत प्लेटफॉर्म है, और बजाज फाइनेंस इसे निःशुल्क पेश करता है. आप बजाज फाइनेंस BBPS प्लेटफॉर्म पर जाकर महाराष्ट्र बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं (नवी मुंबई में भी). आप अपनी पसंदीदा भुगतान विधि चुन सकते हैं ; विकल्पों में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI ID शामिल हैं.
BBPS बिना किसी तकनीकी समस्या के बेहद तेज़ और निर्बाध ट्रांज़ैक्शन संभव बनाता है. आप घर बैठे-बैठे मिनटों में MSEB बिलों का भुगतान कर सकते हैं और तुरंत कन्फर्मेशन मैसेज पा सकते हैं. अपने ब्राउज़र पर वेबसाइट खोलने की बजाए, आप बजाज फाइनेंस ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें MSEB बिल भुगतान कर सकते हैं. यह आपको कभी भी और कहीं भी अपने बिलों का भुगतान करने की सुविधा देती है.
इसे भी पढ़ें-
बिजली का बिल कैसे चेक करें?
APDCL के बिजली बिल के भुगतान के लिए चरण-दर-चरण गाइड
TNEB का ऑनलाइन भुगतान कैसे करें
BESCOM के बिल का ऑनलाइन भुगतान कैसे करें
WBSEDCL के बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान करें
पूरे भारत में राज्य के अनुसार बिजली प्रदाता
उत्तर प्रदेश [UPPCL] के बिजली के बिल का भुगतान
केरल [KSEB] के बिजली के बिल का भुगतान
पंजाब [PSPCL] के बिजली के बिल का भुगतान
बैंगलोर [BESCOM] के बिजली के बिल का भुगतान
असम [APDCL] के बिजली के बिल का भुगतान
मुंबई [BEST] के बिजली के बिल का भुगतान
कलकत्ता [CESC] के बिजली के बिल का भुगतान
पश्चिम बंगाल [WBSEDCL] के बिजली के बिल का भुगतान
नई दिल्ली [BSES] के बिजली के बिल का भुगतान
अजमेर [AVVNL] के AVVNL बिजली के बिल का भुगतान
बीकानेर [BKESL] के बिजली के बिल का भुगतान
अस्वीकरण:
हांलाकि यहां शामिल या उपलब्ध जानकारी, प्रोडक्ट और सेवाओं को अपडेट करने में सावधानी बरती जाती है हमारी वेबसाइट और संबंधित प्लेटफॉर्म/वेबसाइट, जानकारी को अपडेट करने में अनुचित गलतियां या टाइपोग्राफिकल एरर या देरी हो सकती है. इस साइट और संबंधित वेबपेजों में शामिल सामग्री संदर्भ और सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए है और किसी भी असंगति की स्थिति में संबंधित प्रोडक्ट/सेवा डॉक्यूमेंट में उल्लिखित विवरण का पालन किया जाएगा. सब्सक्राइबर्स और यूज़र्स को यहां दी गई जानकारी के आधार पर आगे बढ़ने से पहले प्रोफेशनल सलाह लेनी चाहिए. कृपया संबंधित प्रोडक्ट/सेवा डॉक्यूमेंट और लागू नियमों और शर्तों को पढ़ने के बाद ही किसी भी प्रोडक्ट या सेवा के बारे में सोच-समझकर निर्णय लें. अगर कोई विसंगति दिखाई देती है, तो कृपया यहां क्लिक करें संपर्क जानकारी.
*नियम व शर्तें लागू