जब कोई अप्रत्याशित खर्च आ जाता है, तो ऐसे में पर्सनल लोन, आपकी फाइनेंशियल समस्या को मैनेज करने का आदर्श तरीका हो सकता है. इंश्योरेंस की अधिक प्रीमियम से लेकर मेडिकल के अप्रत्याशित खर्च, यात्रा, शादी, घर की तत्काल मरम्मत या किसी अन्य काम के लिए ऑनलाइन पर्सनल लोन किसी भी समय आपकी मदद कर सकता है.
बजाज फाइनेंस पर्सनल लोन लेने के लिए आपको चार आसान चरणों का पालन करना होगा:
1. हमारा आसान ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें
अगर आप बजाज फाइनेंस के मौजूदा ग्राहक हैं, तो आपको अपने प्री-अप्रूव्ड ऑफर का लाभ लेने के लिए केवल अपनी जानकारी की जांच पूरी करनी होगी.
अगर आप बजाज फाइनेंस में नए हैं, तो आप हमारे आसान ऑनलाइन फॉर्म को पूरा करके पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. बस अपने पर्सनल, फाइनेंशियल और रोज़गार का विवरण भरें. निवास शहर और आयु के अनुसार न्यूनतम निवल सैलरी पर्सनल लोन योग्यता के कुछ मानदंड हैं.
2. अपनी लोन राशि और अवधि चुनें
अगले चरण में, तुरंत ऑनलाइन अप्रूवल प्राप्त करने के लिए आपको जितनी लोन राशि की ज़रूरत है और कितनी अवधि के लिए वह चाहिए उसकी जानकारी भरें. अगर आप इस बात को लेकर निश्चित नहीं हैं कि लोन की अवधि क्या रखना है या आपको कितनी EMI का भुगतान करना है, तो आप पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं और उसके अनुसार निर्णय ले सकते हैं.
बजाज फाइनेंस, फ्लेक्सी टर्म लोन और फ्लेक्सी इंटरेस्ट-ओनली लोन भी ऑफर करता है. इनमें से प्रत्येक के पास अपने कैलकुलेटर होते हैं जो, EMI भुगतान को समझने में आपकी मदद करते हैं. भुगतान करने की अपनी क्षमता के आधार पर, आप इनमें से कोई एक लोन चुन सकते हैं. फ्लेक्सी टर्म लोन की EMI में, ब्याज और मूलधन दोनों शामिल होते हैं. लेकिन, अगर आप कम EMI चाहते हैं, तो आप फ्लेक्सी इंटरेस्ट-ओनली लोन के साथ लोन अवधि के अंत में मूल राशि का भुगतान करने की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं. इस सुविधा में, EMI में केवल ब्याज शामिल होता है.
पर्सनल लोन योग्यता कैलकुलेटर आपको विशिष्ट मानदंडों के आधार पर अधिकतम लोन राशि के बारे में जानकारी देगा, जैसे:
- आपकी सैलरी
- कुल मासिक लोन EMIs
- क्रेडिट कार्ड पर कुल बकाया
3. अपने डॉक्यूमेंट सबमिट करें
बजाज फाइनेंस घर पहुंच सेवा ऑफर करता है, जिसमें हमारे प्रतिनिधि लोन के डॉक्यूमेंट लेने आपके घर या ऑफिस आते हैं. वैसे पर्सनल लोन के लिए कोई कोलैटरल नहीं रखा जाता है, लेकिन इसमें आपको केवल इनकम से जुड़े अपने बेसिक पेपर सबमिट करने होते हैं.
इनमें से कुछ डॉक्यूमेंट ये हैं:
- KYC डॉक्यूमेंट
- कर्मचारी ID कार्ड
- पिछले 12 महीनों की सैलरी स्लिप
- पिछले 3 महीनों के आपके सैलरी अकाउंट का बैंक अकाउंट स्टेटमेंट
कुछ ग्राहकों को लोन प्रोसेसिंग के समय अतिरिक्त डॉक्यूमेंट सबमिट करने के लिए कहा जा सकता है.
इन्हें भी पढ़े: पर्सनल लोन में शामिल फीस और शुल्क क्या हैं
4. लोन का तुरंत वितरण
डॉक्यूमेंट सबमिट होने के बाद, आपको 24 घंटों के भीतर अपने बैंक अकाउंट में पैसे प्राप्त होते हैं. बस इतना ही लगता है. अब जब आप जानते हैं कि फंड का लाभ उठाना कितना आसान है, तो बजाज फाइनेंस से अनसिक्योर्ड लोन के लिए अप्लाई करें. इसमें बस चार आसान चरण लगते हैं.
अस्वीकरण:
हांलाकि यहां शामिल या उपलब्ध जानकारी, प्रोडक्ट और सेवाओं को अपडेट करने में सावधानी बरती जाती है हमारी वेबसाइट और संबंधित प्लेटफॉर्म/वेबसाइट, जानकारी को अपडेट करने में अनुचित गलतियां या टाइपोग्राफिकल एरर या देरी हो सकती है. इस साइट और संबंधित वेबपेजों में शामिल सामग्री संदर्भ और सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए है और किसी भी असंगति की स्थिति में संबंधित प्रोडक्ट/सेवा डॉक्यूमेंट में उल्लिखित विवरण का पालन किया जाएगा. सब्सक्राइबर्स और यूज़र्स को यहां दी गई जानकारी के आधार पर आगे बढ़ने से पहले प्रोफेशनल सलाह लेनी चाहिए. कृपया संबंधित प्रोडक्ट/सेवा डॉक्यूमेंट और लागू नियमों और शर्तों को पढ़ने के बाद ही किसी भी प्रोडक्ट या सेवा के बारे में सोच-समझकर निर्णय लें. अगर कोई विसंगति दिखाई देती है, तो कृपया यहां क्लिक करें संपर्क जानकारी.
*नियम व शर्तें लागू