आपको अपने बच्चे की शादी, अपने ऑफिस के रेनोवेशन या अपने फर्म के लाइसेंस हेतु भुगतान के लिए फाइनेंस की तुरंत आवश्यकता हो सकती है. ऐसी स्थितियों में, आप ज़रूरत के अनुसार पैसों की एक्सेस तुरंत देने वाला सुविधाजनक समाधान चाहेंगे. बजाज फाइनेंस आपको खास चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए बने चार लोन देता है जो हैं पर्सनल लोन, बिज़नेस लोन, होम लोन और प्रॉपर्टी पर लोन. ये लोन बेहद सुविधाजनक हैं और आपको जब ज़रूरत हो तब कैश निकालने की स्वतंत्रता देते हैं.
बजाज फाइनेंस से चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए फ्लेक्सी टर्म लोन की विशेषताओं पर एक नज़र डालें:
1. किसी भी लोन पर सुविधा का लाभ उठाएं
बजाज फाइनेंस आपको आपकी ज़रूरतों के आधार पर लोन चुनने की सुविधा देता है. हालांकि, फ्लेक्सी लोन लेने के लिए आपको कोई समझौता करने की ज़रूरत नहीं है. यह सुविधा इस वर्ग के सभी लोन में उपलब्ध है. इसलिए, आप चाहे पर्सनल लोन चुनें या प्रॉपर्टी पर लोन, आपके पास फ्लेक्सी लोन सुविधा लेने का विकल्प हमेशा है.
2. केवल उतना निकालें जितने की ज़रूरत है
आपकी फाइनेंस की ज़रूरत अचानक आ सकती है. या फिर, आपको समय-समय पर, जैसे हर महीने या हर तीन महीने, पैसों की ज़रूरत पड़ सकती है. बजाज फाइनेंस फ्लेक्सी टर्म लोन सुविधा उधार को आसान बनाने के लिए आपको फ्लेक्सी टर्म लोन लिमिट से किस्तों में पैसे निकालने की सुविधा देती है. आप अपनी ज़रूरतों के अनुसार जितनी बार चाहें उतनी बार पैसे निकाल सकते हैं. जैसे, मान लें कि आपकी स्वीकृत लोन राशि ₹20 लाख है, तो आप अपने ऑफिस का नया फर्नीचर खरीदने के लिए अभी ₹2 लाख और छह महीने बाद नए कंप्यूटर खरीदने के लिए ₹10 लाख निकाल सकते हैं.
3. उपयोग की जाने वाली राशि पर ब्याज़ का भुगतान करें
बजाज फाइनेंस फ्लेक्सी टर्म लोन सुविधा का एक और बेहतरीन लाभ यह है कि आप केवल उस राशि पर ब्याज का भुगतान करते हैं जो आपने निकाली है. इसलिए, अगर आप पहले केवल ₹2 लाख निकालते हैं, तो आप केवल इसी पर ब्याज का भुगतान करेंगे. फिर, जब आप और ₹10 लाख निकालेंगे, तो आप ₹12 लाख पर ब्याज का भुगतान करेंगे. ₹8 लाख का बैलेंस तब तक ब्याज मुक्त रहेगा जब तक आप उसका उपयोग नहीं करते.
4. सुविधाजनक पुनर्भुगतान का लाभ उठाएं
आपको लंबी अवधि का लाभ मिलता है, जिससे इन लोन का पुनर्भुगतान आसान हो जाता है. आप अनसिक्योर्ड लोन के लिए 12 महीने से 96 महीने तक की पुनर्भुगतान अवधि चुन सकते हैं, और सिक्योर्ड लोन के लिए 180 महीने तक की लंबी अवधि चुन सकते हैं. लेकिन, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब आप बजाज फाइनेंस से फ्लेक्सी टर्म लोन लेते हैं तो आपके पास EMI के रूप में केवल ब्याज का भुगतान करने का विकल्प होता है. फिर आप अवधि के अंत में मूलधन का पुनर्भुगतान कर सकते हैं. अगर आप पैसों का उपयोग अपने बिज़नेस के लिए कर रहे हैं और आपको क्लाइंट से भुगतान की प्रतीक्षा है, तो यह सुविधा विशेष रूप से लाभदायक है. आप जितनी बार चाहें उतनी बार पैसे निकाल सकते हैं, पुनर्भुगतान कर सकते हैं और पैसे दुबारा निकाल सकते हैं, वह भी बिना किसी शुल्क के. साथ ही, आप सुविधाजनक पुनर्भुगतान शर्तों का लाभ उठा सकते हैं जिससे, अगर आपके पास अतिरिक्त पैसे हों तो, अपने कर्ज का दायित्व घटाना आसान हो जाता है.
5. अपनी EMIs को 45% तक कम करें
ये लोन आपकी मासिक लोन किश्तों को 45% तक कम करते हैं क्योंकि यहां, आप केवल उधार ली गई राशि पर ब्याज का भुगतान करते हैं और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी सुविधानुसार अपने लोन का पुनर्भुगतान कर सकते हैं.
6. आसान एप्लीकेशन और स्वीकृति
बजाज फाइनेंस आपको ऑनलाइन अप्लाई करने की अनुमति देकर आसान एप्लीकेशन प्रदान करता है. बस फॉर्म भरें और कुछ डॉक्यूमेंट सबमिट करें. जांच के बाद, राशि 48 घंटे के भीतर आपके अकाउंट में वितरित कर दी जाएगी*.
अपनी ज़रूरतों के अनुसार उधार लेने से लेकर सुविधाजनक ढंग से अपने लोन का पुनर्भुगतान करने तक, हर पहलू में सुविधा से लैस ये लोन स्मार्ट कैश फ्लो मैनेजमेंट या कैश की किसी भी तत्काल आवश्यकता के लिए बहुत ही सुविधाजनक और पूरी तरह से उपयुक्त हैं.
अस्वीकरण:
हांलाकि यहां शामिल या उपलब्ध जानकारी, प्रोडक्ट और सेवाओं को अपडेट करने में सावधानी बरती जाती है हमारी वेबसाइट और संबंधित प्लेटफॉर्म/वेबसाइट, जानकारी को अपडेट करने में अनुचित गलतियां या टाइपोग्राफिकल एरर या देरी हो सकती है. इस साइट और संबंधित वेबपेजों में शामिल सामग्री संदर्भ और सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए है और किसी भी असंगति की स्थिति में संबंधित प्रोडक्ट/सेवा डॉक्यूमेंट में उल्लिखित विवरण का पालन किया जाएगा. सब्सक्राइबर्स और यूज़र्स को यहां दी गई जानकारी के आधार पर आगे बढ़ने से पहले प्रोफेशनल सलाह लेनी चाहिए. कृपया संबंधित प्रोडक्ट/सेवा डॉक्यूमेंट और लागू नियमों और शर्तों को पढ़ने के बाद ही किसी भी प्रोडक्ट या सेवा के बारे में सोच-समझकर निर्णय लें. अगर कोई विसंगति दिखाई देती है, तो कृपया यहां क्लिक करें संपर्क जानकारी.
*नियम व शर्तें लागू