2023 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना (DKBSSY), छत्तीसगढ़ की संपूर्ण जनसंख्या के लिए विस्तृत हेल्थ कवरेज सुनिश्चित करती है. इसका मुख्य उद्देश्य राज्य खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी किए गए राशन कार्ड के आधार पर सभी परिवारों को उपचार लाभ प्रदान करके हेल्थकेयर सेवाओं तक पहुंच को सुव्यवस्थित करना है.
इस आर्टिकल में, हम डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना (DKBSSY) के लाभ, कवरेज, योग्यता, एप्लीकेशन प्रोसेस और आदि पर चर्चा करेंगे और साथ ही इस पर भी बात की जाएगी कि येस्वास्थ्य बीमा योजना मेडिकल एमरजेंसी से संबंधित फाइनेंशियल खर्चों को पूरा करने में व्यक्तियों को कैसे लाभ पहुंचा सकती है.
DKBSSY क्या है?
CG मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के रूप में भी पहचाने जाने वाली 'DKBSSY', विशेष रूप से COVID-19 महामारी की चुनौतियों के दौरान, बेहतर और अच्छी मेडिकल सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए एक संपूर्ण स्वास्थ्य बीमा प्रयास का प्रतिनिधित्व करती है. यह योजना केंद्र सरकार की राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना 'आयुष्मान भारत' से ज़्यादा व्यापक स्वास्थ्य कवर प्रदान करती है.
डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना - एक ओवरव्यू
| योजना का नाम | DKBSSY - डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना |
| योजना जारीकर्ता | छत्तीसगढ़ सरकार |
| योजना की शुरूआत | 2023 |
| उद्देश्य | छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना |
| वेबसाइट | https://dkbssy.cg.nic.in/ |
| कवरेज | ₹5 लाख/वर्ष (राशन कार्ड धारक) |
| हेल्पलाइन नंबर | 0771-4095198 |
| ईमेल आईडी | snachhattisgarh@cg.gov.in |
DKBSSY योजना के लाभ
यह योजना विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए शुरू की गई थी. इस स्कीम के प्रमुख लाभ नीचे दिए गए हैं:
- योग्यता:छत्तीसगढ़ के सभी निवासी इस स्वास्थ्य बीमा योजना में भाग लेने के लिए योग्य हैं.
- प्रोग्राम का एकीकरण:यह योजना राज्य और केंद्र सरकार की मौजूदा स्वास्थ्य बीमा योजनाओं को जोड़ती है, जिससे सभी नागरिकों के लिए एक बेहतर और व्यापक योजना उपलब्ध हो जाती है.
- अधिक कवरेज:खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना 2023 के तहत, यह स्कीम आयुष्मान भारत योजना से चार गुना अधिक मेडिकल कवरेज प्रदान करती है.
- लाभ स्तर:प्राथमिकता और अंत्योदय राशन कार्ड धारक ₹5 लाख के कैशलेस हेल्थकेयर ट्रीटमेंट प्राप्त करने के हकदार हैं, जबकि अन्य राशन कार्ड धारक ₹50,000 तक के कैशलेस ट्रीटमेंट का लाभ उठा सकते हैं.
- ज़्यादा लोगों तक पहुंच:इस योजना का उद्देश्य 56 लाख लोगों को शामिल करना है, ताकि राज्य की आबादी के एक बड़े हिस्से तक कवरेज पहुंचाया जा सके.
- फाइनेंशियल सुरक्षा:छत्तीसगढ़ के निवासी इस पहल के ज़रिए, बीमारी से जुड़े बड़े मेडिकल खर्चों से खुद को सुरक्षित कर सकते हैं.
और पढ़ें: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)
DKBSSY योजना का कवरेज
डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना मुख्यमंत्री की विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत, चुनी गई बीमारियों के लिए सहायता प्रदान करती है. इस योजना में शामिल हॉस्पिटल नीचे दी गई मेडिकल स्थितियों को इलाज करते हैं:
- लिवर ट्रांसप्लांट
- किडनी ट्रांसप्लांट
- लंग ट्रांसप्लांट
- हार्ट और लंग ट्रांसप्लांट
- हृदय रोग
- हीमोफिलिया
- कैंसर
- एप्लास्टिक एनीमिया
- कॉकलियर इम्प्लांट (7 वर्ष तक के बच्चों के लिए)
- एसिड अटैक या कॉस्मेटिक प्रोसीज़र जो सरकारी हॉस्पिटल के इलाज के तहत कवर किए जाते हैं.
यह भी देखें:BMI कैलकुलेटर
DKBSSY में लॉग-इन कैसे करें?
आप DKBSSY के लिए लॉग-इन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
चरण 1: आधिकारिक DKBSSY वेबसाइट (dkbssy.cg.nic.in/) पर जाएं.
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध 'लॉग-इन' विकल्प पर क्लिक करें.
चरण 3: अपना लॉग-इन विवरण दर्ज करें: यूज़रनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड.
चरण 4: 'साइन इन करें' विकल्प पर क्लिक करें.
संक्षेप में, छत्तीसगढ़ सरकार की डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना (DKBSSY) एक महत्वपूर्ण पहल है जो राज्य के निवासियों के लिए समावेशी स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करती है. राशन कार्ड के माध्यम से कैशलेस इलाज और आसान पहुंच के साथ, यह योजना लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. अगर आप छत्तीसगढ़ में रहते हैं, तो अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का मौका ज़रूर लें
| संबंधित सरकारी योजनाएं | ||
| ABHA कार्ड | लाभार्थी NHA | प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना |