सबसे ज्यादा बिकने वाली गियर साइकिल के बारे में जानें

गियर वाली टॉप-सेलिंग साइकिल देखें. सबसे कम EMIs पर टॉप ब्रांड की गियर वाली लेटेस्ट साइकिल ऑनलाइन खरीदें.
सबसे ज्यादा बिकने वाली गियर साइकिल के बारे में जानें
5 मिनट में पढ़ें

गियर साइकिल क्या है?

गियर साइकिल आजकल काफी पसंद की जाती है. ये चलने में आसान और सुविधाजनक है. अलग-अलग रास्तों के अनुसार आप गियर बदल सकते हैं. कुल मिलाकर, गियर साइकिल एक बेहतरीन राइडिंग अनुभव देती है.

ये गियर साइकिल आपको बिना किसी ज्यादा मेहनत के लंबे समय तक राइड करने की सुविधा देती हैं. हालांकि वे एडवेंचर प्रेमियों के लिए परफेक्ट हैं, लेकिन छोटी दूरी के सफर के लिए भी कम फायदेमंद नहीं हैं. ये बिना किसी परेशानी के शहर के ट्रैफिक या खराब सड़कों जैसी मुश्किलों से निपटने के लिए आदर्श हैं.

Hero, Ninety One, Hercules, Avon आदि जैसे कई जाने-माने ब्रांड के पास गियर साइकिल का एक बड़ा कलेक्शन है. ये बेहतरीन विशेषताओं के साथ आती हैं, जिनमें उच्च क्वालिटी वाले फ्रेम, शानदार सस्पेंशन, मल्टी-स्पीड साइकिल गियर सेट और विश्वसनीय ब्रेकिंग सिस्टम शामिल हैं. इसके अलावा, ये बहुत आरामदायक और स्टाइलिश भी हैं.

अगर आप अपने बच्चे या अपने लिए सबसे अच्छी गियर साइकिल की तलाश कर रहे हैं, तो भारत में सर्वाधिक बिकने वाली गियर साइकिल की लिस्ट देखें.

इसे भी पढ़ें - सही गियर साइकिल कैसे चुनें

गियर साइकिल के प्रकार

रोड बाइक:

  • इन्हें सड़क और फुटपाथ जैसी स्मूद सतहों पर तेज़ चलने और कम मेहनत में ज़्यादा दूरी तय करने के लिए डिजाइन किया गया है.
  • इसमें लाइटवेट फ्रेम, नैरो टायर और हाई-स्पीड राइडिंग के लिए कई गियर फीचर हैं.

माउंटेन बाइक्स:

  • ये ऑफ-रोड ट्रेल और ऊबड़-खाबड़ जगहों पर चलने के लिए बनी है, एकदम मज़बूत और टिकाऊ है और बैलेंस बनाए रखती है.
  • इसमें चौड़े टायर, सस्पेंशन सिस्टम और चढ़ाई के लिए लोअर गियर लगे हैं.

हाइब्रिड बाइक:

  • ये रोड बाइक और माउंटेन बाइक दोनों के फीचर मिला के बनी है, इसलिए शहर में आने-जाने और ऑफ-रोड ट्रेल दोनों के लिए बढ़िया है.
  • इसमें एक आरामदायक राइडिंग पोजीशन, मीडियम-विड्थ टायर और हर तरह की राइडिंग के लिए गियर हैं.

फोल्डिंग बाइक:

  • यह कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल है, शहर में घूमने और आसानी से छोटी सी जगह में रखे जाने के लिए परफेक्ट है.
  • इसका फोल्डिंग सिस्टम, इसे आसानी से मोड़ने और खोलने में मदद करता है.

क्रूजर बाइक:

  • ये अपने रेट्रो स्टाइल और आरामदायक, शानदार राइडिंग अनुभव के लिए जानी जाती है.
  • इसमें चौड़ी, कुशन वाली सीट, स्वेप्ट-बैक हैंडलबार और सिंगल-स्पीड या थ्री-स्पीड गियर हैं.

इलेक्ट्रिक बाइक (ई-बाइक):

  • पैडल मारने में मदद करने के लिए एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी होती है, जो ज़्यादा गति और सुविधा प्रदान करती है.
  • ये रोड, माउंटेन और हाइब्रिड ई-बाइक सहित कई तरह के स्टाइल में उपलब्ध हैं.

कम्यूटर बाइक:

  • शहरी इलाकों में रोजाना आने-जाने के लिए डिज़ाइन की गई ये साइकिल काफी व्यवहारिक है और हर तरह से इस्तेमाल की जा सकती है.
  • इनमें सामान ले जाने के लिए रैक, कीचड़ से बचाने के लिए फेंडर और देखने में आसानी के लिए लाइट जैसे फीचर हैं.

टूरिंग बाइक:

  • ये साइकिलें लॉन्ग-डिस्टेंस टूरिंग और बाइक पैकिंग एडवेंचर करने के लिए बनी हैं, इसलिए कम्फर्ट और ड्यूरेबिलिटी इनकी प्राथमिकता है.
  • मजबूत फ्रेम, व्यापक गियरिंग रेंज और एक्सेसरीज़ लगाने के लिए माउंटिंग पॉइंट से लैस हैं.

अलग-अलग तरह की गियर साइकिलों के बारे में जानने से आपको ये तय करने में आसानी होगी कि आपके साइकिल चलाने के तरीके, सड़क और जरूरत आदि के हिसाब से कौन सा विकल्प बेहतर होगा.

सबसे ज्यादा बिकने वाली गियर साइकिल की कीमत लिस्ट

Hero Sprint Next 24T 18 स्पीड माउंटेन बाइक

Hero की यह गियर्ड साइकिल शहर में आने-जाने के साथ-साथ ऑफ-रोड साइकिलिंग के लिए डिज़ाइन की गई है. यह 18-स्पीड साइकिल है. आप जगह के अनुसार गियर और स्पीड को एडजस्ट करने के लिए शिमानो शिफ्टर का उपयोग कर सकते हैं. यह एक फुल-सस्पेंशन साइकिल है, जो यह सुनिश्चित करती है कि ऊबड़-खाबड़ सड़क पर भी झटकों का असर कम हो. इसके अलावा, V-टाइप ब्रेक सिस्टम सड़कों और अन्य इलाकों में बेहतर ब्रेकिंग परफॉर्मेंस देता है.

बाइक का प्रकार

माउंटेन बाइक

गियर

18 गियर्स

फ्रेम

17-इंच फर्स्ट-स्ट्रिंग स्टील

सस्पेंशन

डुअल सस्पेंशन

रियर ब्रेक

वायर ब्रेक

फ्रंट ब्रेक

वायर ब्रेक

टायर का साइज़

24 इंच शिमानो

वज़न

22 किलोग्राम

आयु वर्ग

9-11 वर्ष

वारंटी

फ्रेम और फोर्क पर 2 वर्षों की वारंटी

शुरुआती कीमत

₹6,700


Firefox Bikes Cyclone-24T, 21 स्पीड एल्युमिनियम-एलॉय माउंटेन बाइक

अगर आप 9-12 साल के बच्चों के लिए गियर साइकिल की तलाश कर रहे हैं, तो यह Firefox साइकिल एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें 24-इंच के टायर हैं और आगे-पीछे V-ब्रेक हैं, जिससे ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी अच्छी पकड़ बनी रहती है. इस मॉडल में बेहतरीन राइडिंग अनुभव के लिए हाई क्वालिटी वाले एल्युमिनियम फ्रेम, फ्रंट ज़ूम सस्पेंशन और आरामदायक सीटिंग शामिल है.

बाइक का प्रकार

माउंटेन बाइक

गियर

21 स्पीड

फ्रेम

14 इंच प्रीमियम-ग्रेड एल्युमिनियम

सस्पेंशन

फ्रंट ज़ूम सस्पेंशन

रियर ब्रेक

V-ब्रेक

फ्रंट ब्रेक

V-ब्रेक

टायर का साइज़

24 इंच

वज़न

13.2 किलोग्राम

आयु वर्ग

9-12 वर्ष

वारंटी

6 महीने

शुरुआती कीमत

₹16,000


Ninety One Dark Knight 27.5T मल्टी स्पीड

Dark Knight 27.5T मल्टी स्पीड एक शुरुआती स्तर की माउंटेन बाइक है. यह ऊबड़-खाबड़ शहरी सड़कों और खुरदरे रास्तों पर आरामदायक राइड के लिए आदर्श है. 91 MTB सस्पेंशन फोर्क ऊबड़-खाबड़ सड़कों और हल्के ऑफ-रोडिंग के लिए शानदार है. इलाका चाहे जैसा भी, आपको झटके नहीं लगेंगे. और तो और, इसके बोल्ड कलर लोगों को खूब पसंद आते हैं.

बाइक का प्रकार

एंट्री-लेवल माउंटेन बाइक

गियर

21 हाई-स्पीड शिमानो गियर्स

फ्रेम

18.5-इंच हाई-टेंसाइल कार्बन स्टील फ्रेम

सस्पेंशन

ज़ीरो शॉक सस्पेंशन

रियर ब्रेक

डिस्क ब्रेक

फ्रंट ब्रेक

डिस्क ब्रेक

टायर का साइज़

27.5 इंच

वज़न

18.2 किलोग्राम

आयु वर्ग

14+ वर्ष

वारंटी

लाइफटाइम फ्रेम वारंटी

शुरुआती कीमत

₹18,999


Avon GENNOW 27.5 18 वयस्कों की माउंटेन साइकिल

Avon की यह साइकिल बढ़िया कार्बन स्टील से बनी है. यह 18-स्पीड फंक्शन के साथ आती है, जो इसे हल्के-फुल्के खराब रास्तों पर चलाने के लिए एकदम परफेक्ट बनाता है. फ्रंट सस्पेंशन, डबल वाल्व रिम और आगे-पीछे डिस्क ब्रेक होने से साइकिल चलाते वक्त झटका नहीं लगता और राइडिंग एकदम स्थिर और सुरक्षित रहती है. यह मॉडल ग्राहक की स्टाइल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कई रंगों में उपलब्ध है.

बाइक का प्रकार

माउंटेन बाइक

गियर

18-स्पीड

फ्रेम

17.5-इंच कार्बन स्टील

सस्पेंशन

आगे

रियर ब्रेक

डिस्क ब्रेक

फ्रंट ब्रेक

डिस्क ब्रेक

टायर का साइज़

27.5 इंच

वज़न

25 किलोग्राम

आयु वर्ग

वयस्क

शुरुआती कीमत

₹12,255


Urban Terrain Mutant 27.5″ स्टील माउंटेन गियर साइकिल

Urban Terrainमाउंटेन गियर साइकिल जापानी टेक्नोलॉजी से बने शिमानो शिफ्टर्स और डेरेलर्स (पीछे के गियर) फीचर के साथ आती है. इससे राइडर को गियर बदलते समय दिक्कत नहीं होती. साइकिल गियर सेट 21-स्पीड सेटिंग के साथ आप अपनी ज़रूरत के अनुसार गियर को आसानी से बदल सकते हैं. बढ़िया क्वालिटी के फ्रंट और रियर 'डबल डिस्क ब्रेक' के साथ आप ट्रैफिक या मुश्किल हालातों में भी सुरक्षित तरीके से अपनी राइड का लुत्फ उठा सकते हैं.

बाइक का प्रकार

माउंटेन बाइक

गियर

21 स्पीड

फ्रेम

17-इंच एलॉय स्टील

सस्पेंशन

आगे

रियर ब्रेक

डिस्क ब्रेक

फ्रंट ब्रेक

डिस्क ब्रेक

टायर का साइज़

27.5 इंच

वज़न

18 किलोग्राम 600 ग्राम

आयु वर्ग

वयस्क

वारंटी

1 वर्ष

शुरुआती कीमत

₹10,998



बजाज फाइनेंस EMI नेटवर्क कार्ड से EMI पर सबसे अच्छी गियर साइकिल ऑनलाइन खरीदें

प्रमुख ब्रांड की गियर साइकिल अक्सर एक महत्वपूर्ण निवेश होती हैं. हालांकि, बजाज फाइनेंस EMI नेटवर्क कार्ड का उपयोग करके, आप किफायती कीमतों पर लेटेस्ट गियर साइकिल खरीद सकते हैं. बजाज फाइनेंस EMI नेटवर्क कार्ड निम्नलिखित लाभ प्रदान करता है:

  • आसान EMI: आप बजाज फाइनेंस EMI नेटवर्क कार्ड का उपयोग करके आसान EMI पर गियर साइकिल ऑनलाइन खरीद सकते हैं. इसका मतलब है कि आपको गियर साइकिल की कीमत का पहले से भुगतान नहीं करना होगा. इसके बजाय, आप इसे EMI पर खरीद सकते हैं और आसान मासिक किश्तों में राशि का पुनर्भुगतान कर सकते हैं. आप अपनी फाइनेंशियल क्षमताओं के अनुसार सुविधाजनक पुनर्भुगतान अवधि भी चुन सकते हैं.
  • ज़ीरो डाउन पेमेंट: आप चुनिंदा प्रोडक्ट खरीदने पर ज़ीरो डाउन पेमेंट विकल्पों का भी लाभ उठा सकते हैं. जब आप बजाज फाइनेंस EMI नेटवर्क कार्ड का उपयोग करते हैं, तो यह मूल राशि का भुगतान करने की आवश्यकता को दूर करता है. यह शॉपिंग को अधिक किफायती और आसान बनाता है.
  • कैशबैक ऑफर और आकर्षक डील: जब आप गियर साइकिल ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदने के लिए बजाज फाइनेंस EMI नेटवर्क कार्ड का उपयोग करते हैं, तो आप उस समय मिलने वाले ऑफर के आधार पर तुरंत कैशबैक और अतिरिक्त डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं.
  • फ्री होम डिलीवरी:आप बजाज फाइनेंस EMI नेटवर्क कार्ड के साथ चुनिंदा प्रोडक्ट पर फ्री होम डिलीवरी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

लोकप्रिय साइकिल ब्रांड और प्रकार

ब्रांड के अनुसार साइकिलें

Hero Cycles

Leader cycles

Motovolt cycles

Roxy cycles

Hero Lectro cycles

Omobikes

Cosmic Cycles

E-Motorad Cycles

Svitch Cycles

Vector91 Cycles

Veloce Cycles

Seventy Seven Cycles

Matelco Cycles

Gang Cycles

La Sovereign Cycles

Belleza Cycles

Luistone Cycles

Thriller Cycles

SZEL Bicycles

LOTUS Cycles

LUMALA Cycles

Agnipankh Cycles

Cradiac Cycles

Frog Cycles

साइकिल के प्रकार

एलॉय व्हील साइकिल

इलेक्ट्रिक साइकिल

माउंटेन बाइक्स

फोल्डिंग साइकिल

हाइब्रिड साइकिल

अस्वीकरण

1. बजाज फाइनेंस लिमिटेड ("BFL") एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) और प्रीपेड भुगतान इंस्ट्रूमेंट जारीकर्ता है, जो फाइनेंशियल सेवाएं अर्थात, लोन, डिपॉज़िट, Bajaj Pay वॉलेट, Bajaj Pay UPI, बिल भुगतान और थर्ड-पार्टी पूंजी मैनेज करने जैसे प्रोडक्ट ऑफर करती है. इस पेज पर BFL प्रोडक्ट/ सेवाओं से संबंधित जानकारी के बारे में, किसी भी विसंगति के मामले में संबंधित प्रोडक्ट/सेवा डॉक्यूमेंट में उल्लिखित विवरण ही मान्य होंगे.

2. अन्य सभी जानकारी, जैसे फोटो, तथ्य, आंकड़े आदि ("जानकारी") जो BFL के प्रोडक्ट/सेवा डॉक्यूमेंट में उल्लिखित विवरण के अलावा हैं और जो इस पेज पर प्रदर्शित की जा रही हैं, केवल पब्लिक डोमेन से प्राप्त जानकारी के सारांश को दर्शाती है. उक्त जानकारी न तो BFL के स्वामित्व में है और न ही यह BFL की विशेष जानकारी में है. उक्त जानकारी को अपडेट करने में अनजाने में गलतियां या टाइपोग्राफिकल एरर या देरी हो सकती है. इसलिए, यूज़र को सलाह दी जाती है कि वे पूरी जानकारी की स्वतंत्र रूप से जांच करें, जिसमें विशेषज्ञों से परामर्श करना शामिल है, अगर कोई हो. यूज़र इसके उपयुक्तता के बारे में लिए गए निर्णय का एकमात्र मालिक होगा.
ग्राहक सपोर्ट के लिए, IVR पर कॉल करें: 7757000000

सामान्य प्रश्न

सबसे अच्छी गियर साइकिल कौन सी है?

जब आप गियर वाली साइकिल खरीदने जाएं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें. सबसे पहले तो ये देखें कि आपका बजट कितना है, आप किस तरह की सड़कों पर चलाने वाले हैं, और आपको क्या पसंद है. अच्छी साइकिल वो होगी जिसमें गियर ऐसे हों जो हर तरह की सड़कों और आपके चलाने के तरीके के हिसाब से बदले जा सकें. ये भी देखें कि साइकिल का फ्रेम मज़बूत चीज़ों से बना हो, जैसे एल्युमीनियम या स्टील, ताकि वो लम्बे समय तक चले. सीट आरामदायक होनी चाहिए, हैंडल एडजस्ट हो सके ताकि आपको आराम मिले, और ब्रेक भी अच्छे होने चाहिए, जैसे डिस्क ब्रेक या V-ब्रेक, ताकि आप सुरक्षित रहें. अगर टायर पंक्चर-रजिस्टेंट हों, तो और भी अच्छा है. आपकी राइडिंग और आरामदायक हो जाएगी. अच्छे गियर वाली साइकिलों के बारे में और ज़्यादा जानकारी आपको टाइम्स ऑफ इंडिया के एक लेख में मिल जाएगी.

गियर साइकिल की स्पीड कितनी होती है?

गियर साइकिल की स्पीड कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे कि उसमें कितने गियर हैं, रास्ता कैसा है, और चलाने वाला कितनी ताकत से पैडल मार रहा है. गियर साइकिलों में फायदा ये होता है कि आप रास्ते के हिसाब से स्पीड बदल सकते हैं, जिससे पैडल मारने में कम ताकत लगती है. अलग-अलग गियर के अनुपात और रेंज अलग-अलग लोगों और उनके साइकिल चलाने के तरीके के हिसाब से होते हैं. एक खास रफ़्तार (कैडेंस) में गियर को सही तरह से इस्तेमाल करके राइडर अपनी ताकत का अच्छे से इस्तेमाल कर पाते हैं.

सबसे अच्छी गियर साइकिल कौन सी है?

जब आप गियर वाली साइकिल खरीदने जाएं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें. सबसे पहले तो ये देखें कि आपका बजट कितना है, आप किस तरह की सड़कों पर चलाने वाले हैं, और आपको क्या पसंद है. अच्छी साइकिल वो होगी जिसमें गियर ऐसे हों जो हर तरह की सड़कों और आपके चलाने के तरीके के हिसाब से बदले जा सकें. ये भी देखें कि साइकिल का फ्रेम मज़बूत चीज़ों से बना हो, जैसे एल्युमीनियम या स्टील, ताकि वो लम्बे समय तक चले. सीट आरामदायक होनी चाहिए, हैंडल एडजस्ट हो सके ताकि आपको आराम मिले, और ब्रेक भी अच्छे होने चाहिए, जैसे डिस्क ब्रेक या V-ब्रेक, ताकि आप सुरक्षित रहें. अगर टायर पंक्चर-रजिस्टेंट हों, तो और भी अच्छा है. आपकी राइडिंग और आरामदायक हो जाएगी. अच्छे गियर वाली साइकिलों के बारे में और ज़्यादा जानकारी आपको टाइम्स ऑफ इंडिया के एक लेख में मिल जाएगी.

गियर साइकिल की स्पीड कितनी होती है?

गियर साइकिल की स्पीड कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे कि उसमें कितने गियर हैं, रास्ता कैसा है, और चलाने वाला कितनी ताकत से पैडल मार रहा है. गियर साइकिलों में फायदा ये होता है कि आप रास्ते के हिसाब से स्पीड बदल सकते हैं, जिससे पैडल मारने में कम ताकत लगती है. अलग-अलग गियर के अनुपात और रेंज अलग-अलग लोगों और उनके साइकिल चलाने के तरीके के हिसाब से होते हैं. एक खास रफ़्तार (कैडेंस) में गियर को सही तरह से इस्तेमाल करके राइडर अपनी ताकत का अच्छे से इस्तेमाल कर पाते हैं.

किस प्रकार का साइकिल सबसे अच्छी होती है?

सबसे अच्छी साइकिल कौन सी है, यह हर व्यक्ति की पसंद और ज़रूरत पर निर्भर करता है. शहर में आने-जाने के लिए हाइब्रिड या फोल्डिंग बाइक ठीक रहती हैं, जबकि पहाड़ी रास्तों के लिए माउंटेन बाइक सबसे अच्छी हैं. साइकिल खरीदते हुए अपनी ज़रूरतों, रास्ते और कम्फर्ट जैसी बातों पर ध्यान दें.

क्या गियर साइकिल स्पीड बढ़ाती है?

हां, गियर साइकिलें स्पीड बढ़ा सकती हैं क्योंकि ये राइडर को प्रतिरोध एडजस्ट करने और पैडल मारने की सही गति (कैडेंस) ढूंढने में मदद करती हैं. सपाट रास्तों पर तेज़ी से चलाने के लिए हायर गियर का इस्तेमाल होता है, जबकि निचले गियर पहाड़ियों पर चढ़ने में मदद करते हैं. सही गियर चुनने से साइकिल चलाने की क्षमता और गति दोनों बढ़ती हैं.

कितने गियर वाली साइकिल अच्छी होती है?

किसी साइकिल में कितने गियर होने चाहिए, यह चलाने वाले के अनुभव, रास्ते की बनावट और ज़रूरत जैसी बातों पर निर्भर करता है. भारत में ज़्यादातर आम और शहरी राइडर के लिए, 7 से 21 गियर वाली साइकिल ठीक रहती है, जो अलग-अलग तरह के रास्तों पर आसानी से चलाने और कई तरह के कामों के लिए परफेक्ट है.