क्या आप मेडिकल स्टोर के मालिक हैं और अपना बिज़नेस बढ़ाना-फैलाना चाहते हैं या अपने मौजूदा स्टोर को बेहतर बनाना चाहते हैं? फार्मा लोन आपको पैसे पाने में मदद दे सकता है. आप फार्मा लोन के लिए योग्य हैं या नहीं यह जानने के लिए आगे पढ़ें.
फार्मा लोन क्यों लें?
आप बजाज फाइनेंस से ₹2 लाख से ₹7 लाख तक का फार्मा लोन ले सकते हैं. यह कोलैटरल-फ्री फाइनेंसिंग आपको टर्म लोन या फ्लेक्सी टर्म लोन के रूप में मिल सकती है. टर्म लोन एक आम लोन है जिसमें निर्धारित भुगतान शिड्यूल और EMI होती हैं, जबकि फ्लेक्सी टर्म लोन अपने पुनर्भुगतान विकल्पों में अधिक सुविधा देते हैं.
आप अपनी फार्मेसी और कामकाज के खर्चे मैनेज करने या अपनी शॉप को अपग्रेड करने के लिए इस लोन का उपयोग कर सकते हैं. ये पैसे प्रतिभावान कर्मचारियों को काम पर रखने या उन्हें ट्रेनिंग देने में भी उपयोगी हो सकते हैं.
फार्मा लोन के लिए योग्यता आवश्यकताएं
जब आप फार्मा लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो हम कुछ पैरामीटर का मूल्यांकन करते हैं जो इस प्रकार हैं:
- व्यक्तिगत या पार्टनरशिप फर्म
फार्मा लोन के लिए योग्य होने के लिए, आपको या तो एक भारतीय नागरिक होना चाहिए जो फार्मेसी शॉप या भारत में स्थित पार्टनरशिप फर्म चलाता हो.
- अनुभव
मालिक और कर्मचारियों के पास न्यूनतम आवश्यकताओं के अनुसार कार्य अनुभव होना चाहिए.
- योग्यताएं
मालिक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से D.Pharm/B.Pharm/M.Pharm में डिग्री होनी चाहिए.
- डॉक्यूमेंट
आपको फार्मेसी शॉप या अपने निवास का स्वामित्व प्रमाण प्रदान करना होगा. आपको शॉप एस्टेब्लिशमेंट लाइसेंस/ग्राम पंचायत पत्र और ड्रग लाइसेंस जैसे डॉक्यूमेंट भी प्रदान करने होंगे.
निष्कर्ष यह है कि फार्मा लोन, अपना बिज़नेस बढ़ाना-फैलाना चाहने वाले फार्मेसी मालिकों के लिए एक उपयुक्त समाधान हो सकता है. बजाज फाइनेंस से फार्मा लोन लेने के लिए आपको कोई कोलैटरल या ITR डॉक्यूमेंट देने की ज़रूरत नहीं है. पर हां, आपको न्यूनतम योग्यता आवश्यकताओं को पूरा करना होगा. कुछ आवश्यकताएं ऊपर दी गई हैं. अगर आप योग्यता आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, तो आप फार्मा लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं और अपना बिज़नेस आगे बढ़ाने के लिए ज़रूरी कदम उठा सकते हैं.