बजाज फिनसर्व DBS Bank क्रेडिट कार्ड की विशेषताएं
बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने DBS Bank के साथ मिलकर खास सुविधाओं वाले को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पेश किए हैं. यह क्रेडिट कार्ड वेलकम पॉइंट, डिस्काउंट और कैशबैक जैसे कई लाभों के साथ आता है.
बजाज फिनसर्व DBS Bank क्रेडिट कार्ड के आठ अलग-अलग वेरिएंट हैं और इसमें कई तरह के लाभ हैं जैसे:
-
वेलकम बोनस
गिफ्ट के रूप में 20,000 तक रिवॉर्ड पॉइंट प्राप्त करें.
-
आसान EMI कन्वर्ज़न
₹2,500 से ज़्यादा की खरीदारी को किफायती EMI में बदलें.
-
ब्याज-मुक्त नकद निकासी
आप 50 दिनों तक बिना किसी ब्याज का भुगतान किए पैसे निकाल सकते हैं, लेकिन आपको निकाली गई राशि पर 2.50% तक की प्रोसेसिंग फीस (कम से कम ₹500) देनी होगी.
-
एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस
आठ डोमेस्टिक और दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एक्सेस पाएं.
-
सब्सक्रिप्शन पर डिस्काउंट
अमेज़न प्राइम जैसे प्लेटफॉर्म को सब्सक्राइब करने पर 40% तक की छूट पाएं.
ऑनलाइन अनुरोध दर्ज करें
अगर आपको बजाज फिनसर्व DBS Bank क्रेडिट कार्ड से संबंधित कोई समस्या है, तो आप हमारे ग्राहक पोर्टल – माय अकाउंट पर अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं.
यह बहुत कम संभावना है कि आपकी समस्या का समाधान तय अवधि में नहीं हो पाए, लेकिन अगर ऐसा होता है, तो आप उस अनुरोध पर फॉलो अप कर सकते हैं. अगर आप हमारे प्रतिनिधि द्वारा प्रदान किए गए समाधान से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप पहले बंद किए गए अनुरोध को दोबारा खोलने की सुविधा का भी उपयोग कर सकते हैं.
-
हमारे ग्राहक पोर्टल - माय अकाउंट पर अपना अनुरोध दर्ज करें
- इस पेज पर 'साइन-इन' बटन पर क्लिक करके हमारे ग्राहक पोर्टल पर जाएं.
- साइन-इन करने के लिए, अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP सबमिट करें.
- अपनी जन्मतिथि के साथ अपना विवरण जांचें और आगे बढ़ें.
- प्रोडक्ट की लिस्ट में से 'कार्ड' चुनें.
- संबंधित 'प्रश्न' और 'उप-प्रश्न का प्रकार' चुनें और अपना अनुरोध सबमिट करने के लिए आगे बढ़ें.
वैकल्पिक रूप से, आप नीचे दिए गए 'अपना प्रश्न दर्ज करें' विकल्प पर क्लिक करके हमारे ग्राहक पोर्टल पर भी जा सकते हैं. साइन-इन करने के बाद, अपना प्रोडक्ट और संबंधित प्रश्न और उप-प्रश्न का प्रकार चुनें और अपना अनुरोध सबमिट करने के लिए आगे बढ़ें.
-
प्री-अप्रूव्ड ऑफर देखें
कार्ड, लोन आदि पर ऑफर देखने के लिए हमारे ग्राहक पोर्टल - माय अकाउंट पर जाएं.
सामान्य प्रश्न
इस असुविधा के लिए हमें खेद है. अपने क्रेडिट कार्ड से ट्रांज़ैक्शन नहीं कर पाने के कारणों की लिस्ट यहां दी गई है:
- क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान न करने पर डिफ़ॉल्ट हो सकता है.
- आपका कार्ड ब्लॉक है.
- आपके क्रेडिट कार्ड पर कुछ प्रतिबंध लागू है.
- आपने कई बार गलत OTP दर्ज किया है.
- आपने तीन से ज़्यादा बार गलत पिन दर्ज किया है.
आप DBS Bank के प्रतिनिधि से बात करने और अपनी समस्या दर्ज करने के लिए 1860 267 6789 पर कॉल कर सकते हैं. आप supercardcare@dbs.com पर भी लिख सकते हैं और शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
इस असुविधा के लिए हमें खेद है. अगर आपके क्रेडिट लिमिट में कोई गलती है, तो कृपया 1860 267 6789 पर कॉल करें या supercardcare@dbs.com पर लिखें और शिकायत दर्ज करें.
आप DBS Bank के प्रतिनिधि से संपर्क करने के लिए 1860 267 6789 पर कॉल कर सकते हैं, वे आगे की प्रक्रिया में आपकी मदद करेंगे.
ध्यान दें: अगर आप अपने बिलिंग साइकिल को बदलना चाहते हैं, तो कृपया नीचे दी गई बातों का ध्यान रखें:
- आपके कार्ड पर कोई बकाया राशि नहीं हो.
- आपकी कोई EMI नहीं चल रही हो.
- कम से कम एक बिल जनरेट होना चाहिए.
अगर आपने अपने क्रेडिट कार्ड बिल से ज़्यादा राशि का भुगतान किया है, तो बचा हुआ बाकी बैलेंस आपके अकाउंट में रहेगा. इसे अगले बिलिंग साइकिल में एडजस्ट कर दिया जाएगा.
अगर आपको कोई समस्या है, तो आप 1860 267 6789 पर DBS Bank प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं या हमें supercardcare@dbs.com पर लिख सकते हैं.
कार्ड से संबंधित प्रश्नों के लिए, आप 1860 267 6789 पर DBS Bank ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं या supercardcare@dbs.com पर लिख सकते हैं.