नियम व शर्तें- फ्लेक्सी लाइट फास्ट ड्रॉडाउन

सामान्य नियम व शर्तें


फ्लेक्सी लाइट ड्रॉडाउन का विकल्प चुनकर और बजाज फाइनेंस लिमिटेड ("BFL") द्वारा भेजा गया वन-टाइम पासवर्ड सबमिट करके, मैं इसके द्वारा निम्नलिखित से सहमत हूं:

1. कि फ्लेक्सी लाइट लिमिट सेट करके, आपकी स्वीकृत लोन राशि से चुनी गई फ्लेक्सी लाइट लिमिट के भीतर ड्रॉडाउन राशि को OTP दर्ज किए बिना प्रोसेस किया जाएगा.

2. फ्लेक्सी लाइट ड्रॉडाउन राशि ₹1000 से ₹10000 (अधिकतम फ्लेक्सी लाइट ड्रॉडाउन लिमिट) के बीच है और प्रति दिन अधिकतम फ्लेक्सी लाइट ड्रॉडाउन लिमिट ₹30000 होगी.

3. फ्लेक्सी लाइट ड्रॉडाउन की प्रति दिन की अवधि 00:00:01 A.M. से 11:59:59 P.M के बीच है.

4. स्वीकृत लोन राशि से राशि की कोई भी निकासी, जो चुनी गई फ्लेक्सी लाइट लिमिट से अधिक है, केवल OTP दर्ज करने के बाद ही अप्रूव की जाएगी.

5. इन नियमों और शर्तों से सहमत होकर आप यह भी कन्फर्म करते हैं और स्वीकार करते हैं कि आपके द्वारा विधिवत रूप से निष्पादित और स्वीकार किए गए लोन एग्रीमेंट और अन्य संबंधित लोन डॉक्यूमेंटेशन में उल्लिखित नियम और शर्तें आपके द्वारा स्वीकृत लोन राशि से किए गए सभी फ्लेक्सी लाइट ड्रॉडाउन के संबंध में बाध्यकारी मानी जाएंगी.

6. मैं उक्त फ्लेक्सी लाइट लिमिट के संबंध में BFL द्वारा आवश्यक रूप और तरीके से कोई भी/सभी डॉक्यूमेंट सबमिट और निष्पादित करूंगा/करूंगी.

मैं यह घोषणा करता/करती हूं कि मेरे द्वारा स्वैच्छिक रूप से प्रदान की गई सभी जानकारी सत्य, सही और पूरी है और मैं BFL या इसके किसी भी अधिकारी को स्वीकृत लोन राशि से फ्लेक्सी लाइट उपयोग/निकासी के कारण उत्पन्न किसी भी समस्या, निकासी अनुरोध, ट्रांज़ैक्शन के लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं ठहराऊंगा/करूंगी.

बजाज फाइनेंस लोगो Bajaj Finance Limited Logo